{"_id":"58e9d2654f1c1b081a5b73f5","slug":"us-carrier-strike-group-heads-toward-western-pacific-ocean-near-korea","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरिया के बाद अब नॉर्थ कोरिया निशाने पर, US ने भेजा जंगी जहाजी बेड़ा","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
सीरिया के बाद अब नॉर्थ कोरिया निशाने पर, US ने भेजा जंगी जहाजी बेड़ा
amarujala.com- Written by: राघवेंद्र मिश्र
Updated Sun, 09 Apr 2017 12:37 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीरिया पर हमले के बाद अमेरिका के निशाने पर अब नॉर्थ कोरिया है। नॉर्थ कोरिया के मिसाइल और परमाणु परीक्षण को देखते हुए अमेरिका ने बड़ा कदम उठाया है। पेंटागन ने कहा है कि कोरियाई उपद्वीप के पास उपस्थिति के लिए एक नेवी कैरियर स्ट्राइक ग्रुप पश्चिमी प्रशांत महासागर की ओर बढ़ रहा है।
बताते चलें कि नॉर्थ कोरिया के हाल में किए बैलिस्टिक मिसाइल के टेस्ट और परमाणु कार्यक्रम की लगातार कोशिश ने इस क्षेत्र में तनाव बढ़ा दिए हैं। बताते चलें कि यह अमेरिकी नौसैन्य वाहक मारक समूह अमेरिका अपनी रक्षात्मक रणनीति के तहत कोरियाई उपद्वीप की ओर भेज रहा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को दक्षिण कोरिया के नेता ह्वांग क्यो-अहं के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद व्हाइट हाउस ने कहा कि नॉर्थ कोरिया और दूसरे मुद्दों पर दोनो देशों के बीच आम सहमति है और वे लगातार संपर्क में रहेंगे।
विज्ञापन
नेवी की खबर के मुताबिक, अमेरिकी प्रशांत कमांड ने कैरियर समूह को निर्देशित किया कि वह सिंगापुर से निकलने के बाद पश्चिमी प्रशांत महासागर के उत्तर में उतर जाए। इस यूएसएस कार्ल विनसन कैरियर ग्रुप में कई मिसाइल विध्वंसक और मिसाइल क्रूजर शामिल हैं।