फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   us cadets injured in pillow fight

तकियों की लड़ाई में 24 सैनिक बेहोश तो 30 रंगरूट घायल !

Sun, 06 Sep 2015 01:29 PM IST
Updated Sun, 06 Sep 2015 01:29 PM IST
विज्ञापन
us cadets injured in pillow fight

अमेरिका की प्रतिष्ठित सैन्य अकादमी वेस्ट प्वाइंट में प्रशिक्षण की समाप्ति पर, 'तकियों से लड़ाई' की परंपरा कई नई रंगरूटों को महंगी पड़ी। तकियों से एक दूसरे पर वार करने के दौरान 30 रंगरूट घायल हो गए और इनमें से 24 सैनिक तो बेहोश ही हो गए।

विज्ञापन


हुआ यह कि कुछ कुछ सैनिकों ने तकियों में ठोस चीजे भर ली थीं। एक सिपाही की नाक टूट गई जबकि कई के कंधों में मोच आ गई। अगस्त में हुए इस आयोजन में नए जवानों को लगी चोटों के बारे में अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने रिपोर्ट प्रकाशित की है।

विज्ञापन

'केडिट लौट, चोटें गंभीर नहीं'

us cadets injured in pillow fight

वेस्ट पाइंट अकादमी का कहना है कि तकियों की ये पारंपरिक लड़ाई सैनिकों का उत्साह बढ़ाने के लिए आयोजित की जाती है। अकादमी के मुताबिक चोटें गंभीर नहीं हैं और सभी केडिट ड्यूटी पर लौट आए हैं। अगस्त में हुए इस आयोजन में नए जवानों को लगी चोटों के बारे में अमरीकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने रिपोर्ट प्रकाशित की है।

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक लड़ाई का एक वीडियो ऑनलाइन आया जिसमें जवानों को लड़ते हुए दिखाया गया है। कुछ ने तो हेलमेट और सुरक्षा कवच तक पहन रखे थे।

20 अगस्त को हुई इस लड़ाई की तस्वीरें तो ऑनलाइन साझा की जा रहीं थीं लेकिन वेस्ट पाउंट ने फ‌िलहाल इनकी पुष्टि नहीं की है। सालाना होने वाले इस आयोजन को बेहद कठिन अभ्यास के बाद मौजमस्ती के लिए कराया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed