{"_id":"57239e324f1c1b6056a91538","slug":"us-blames-china-for-adopting-unfair-ways-to-fulfill-his-dreams","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय कानून को चुनौती दे रहा है चीन: अमेरिका","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अंतरराष्ट्रीय कानून को चुनौती दे रहा है चीन: अमेरिका
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 29 Apr 2016 11:19 PM IST
सार
- अमेरिकी रक्षामंत्री ने कहा, चीन से तंग एशियाई देश हमारे पास आने को मजबूर
- चीन के व्यवहार के कुछ पहलू हमें बेहद परेशान कर रहे हैं
विज्ञापन
एश्टन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के रक्षामंत्री का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय कानून, नौपरिवहन की स्वतंत्रता और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को चीन चुनौती दे रहा है। उसके इस रवैये के चलते कई एशियाई देश चिंतित हैं और अमेरिका के पास आने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी रक्षामंत्री एश्टन कार्टर ने कांग्रेस की सुनवाई के दौरान सीनेट आर्म्ड सर्विसेज कमेटी के सदस्यों को बताया, ‘चीन के व्यवहार के कुछ पहलू हमें बेहद परेशान कर रहे हैं। ये एशिया क्षेत्र के देशों को बुरी तरह तंग कर रहे हैं, जिसके चलते ये सभी देश हमारे पास आ रहे हैं। इसकी वजह से चीन अकेला होता चला जा रहा है।’
विज्ञापन
कार्टर अभी हाल ही में भारत और फिलीपींस के दौरे से वापस अमेरिका लौटे हैं। इसके अलावा कांग्रेस की दूसरी सुनवाई के दौरान हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी को उप विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकेन ने बताया कि अमेरिका दक्षिण चीन सागर में चीन के उकसावे और मुखरता पर ध्यान दे रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि चीन अंतरराष्ट्रीय कानून, नौपरिवहन और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को चुनौती दे रहा है। एंटोनी ने कहा, ‘हमने भी अमेरिका-ऑस्ट्रेलिया-जापान त्रिपक्षीय सामरिक वार्ता को लेकर प्रतिबद्धता बढ़ाई है। साथ ही अमेरिका-जापान-भारत त्रिपक्षीय मंत्रिमंडलीय वार्ता की मेजबानी की है।’उन्होंने कहा कि अमेरिका क्षेत्र के देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने का स्वागत करता है।