फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US bans IS leader Hafee saed

आईएस की खुरासान ईकाई के प्रमुख हाफिज सईद पर यूएस ने कसी नकेल

Wed, 30 Sep 2015 06:33 PM IST
Updated Wed, 30 Sep 2015 06:33 PM IST
विज्ञापन
US bans IS leader Hafee saed

अमेरिका ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) की खुरासान इकाई के प्रमुख हाफिज सईद खान पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस खतरनाक आतंकी संगठन के प्रसार में तालिबान के पूर्व कमांडर खान की अहम भूमिका रही है।

विज्ञापन


आईएसआईएस ने पाकिस्तान में जन्मे खान को खुरासान इकाई का शासक नियुक्त किया। यह अफगानिस्तान और पाकिस्तान में संगठन की शाखा है।

अमेरिका के ट्रेजरी विभाग ने कहा कि हाफिज सईद खान ने इलाके में आईएसआईएस के अभियानों को बढ़ाने , आतंकियों को निर्देश देने रसद और हथियारों की आपूर्ति में समन्वय, सहयोगियों की यात्रा और अन्य इंतजामों में अहम भूमिका अदा की।’
विज्ञापन


अफगानिस्तान में रहा सक्रिय

US bans IS leader Hafee saed

2015 के मध्य में हाफिज सईद खान ने अफगानिस्तान के कुणार और नंगरहार सूबे में अपने नुमाइंदों की नियुक्ति की थी। उन्होंने पश्चिमी अफगानिस्तान में आईएसआईएस के आतंकियों के शिविर कायम करने के लिए पैसे को मंजूरी दी।

अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने बताया कि 2015 के मध्य के बीच में आईएसआईएस के आतंकियों ने हाफिज सईद खान की अगुवाई में नंगरहार के कई जिलों पर कब्जा कर लिया था।

2015 के शुरू में हाफिज सईद खान ने दावा किया था कि 18 अप्रैल, 2015 को जलालाबाद शहर, नंगरहार सूबे में आत्मघाती हमलों के लिए आईएसआईएस जिम्मेदार था। इन हमलों में करीब 33 लोग मारे गए थे। खान इससे पहले तहरीक-ए-तालिबान के वरिष्ठ कमांडर रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed