फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US Attorney General Jeff Sessions Steps Back from Russia probe

रूसी जांच मामले से पीछे हटे ट्रंप के अटार्नी जनरल

Sat, 04 Mar 2017 03:44 AM IST
amarujala.com {Presented by: पवन नाहर}
amarujala.com {Presented by: पवन नाहर} Updated Sat, 04 Mar 2017 03:44 AM IST
विज्ञापन
US Attorney General Jeff Sessions Steps Back from Russia probe
ट्रंप, कन्सास शूटिंग - फोटो : SELF
रूसी राजदूत के साथ संपर्कों के नए खुलासे के चलते अमेरिका में ट्रंप प्रशासन के अटार्नी जनरल जेफ सेशंस आलोचना के ऐसे बवंडर में उलझ गए हैं कि उन्हें इस संबंध में किसी भी जांच से पीछे हटने का फैसला लेना पड़ा है। सेशंस ने संवाददाताओं के सामने इसकी घोषणा की। उन पर 2016 में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ट्रंप के प्रमुख सलाहकार रहते हुए दो बार रूस के राजदूत से मुलाकात का आरोप है। हालांकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने अटार्नी जनरल का बचाव करते हुए उन्हें जांच से खुद को अलग नहीं करने की सलाह दी थी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि रूस द्वारा ट्रंप के पक्ष में हैकिंग कराने का खुलासा एफबीआई पहले ही कर चुकी है। सेशंस के इस जांच से पीछे हटने की मजबूरी का एक कारण इस विवादित मामले में राष्ट्रपति ट्रंप का संदेह में घिरना भी था, क्योंकि 2016 में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान वे ट्रंप के काफी नजदीकी सहयोगी रह चुके थे। उन पर दबाव था कि पद पर रहते हुए वे मास्को संबंधों की जांच में नीतियों को प्रभावित कर सकते हैं। इन आरोपों के चलते कई शीर्ष डेमोक्रेट सेशंस का इस्तीफा मांग चुके थे, जबकि रिपब्लिकन नेताओं का सुझाव था कि सेशंस को निष्पक्ष जांच होने तक इससे खुद को अलग कर लेना चाहिए।
विज्ञापन


सेशंस ने अपने बयान में कहा कि, "मैंने अमेरिकी चुनाव अभियान से संबंधित किसी भी तरह की मौजूदा या भविष्य में की जाने वाली जांच से खुद को अलग करने का फैसला लिया है।" उनका यह बयान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने जेफ सेशंस पर पूरा भरोसा जताया था और कहा था कि उन्हें रूसी जांच से खुद को अलग नहीं करना चाहिए। लेकिन सेशंस ने ट्रंप की इच्छा के विरुद्ध जाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed