{"_id":"5babba9b867a557ead23ec9b","slug":"us-arrests-chinese-student-for-spying-targets-engineers-scientist","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में चीन का जासूस गिरफ्तार, इंजीनियर-वैज्ञानिकों की लीक करता था जानकारी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका में चीन का जासूस गिरफ्तार, इंजीनियर-वैज्ञानिकों की लीक करता था जानकारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने 27 वर्षीय जी चाकुन नाम के एक चीनी एजेंट को शिकागों से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि चाकुन, छात्र वीजा पर अमेरिका आकर चीन के लिए जासूसी करता था। अमेरिकी अदालत में दायर मामले के मूताबिक, जी चाकुन शिकागो में रहता था और वह जियांग्सु प्रांत में चीन के लिए काम करने वाले राज्य सुरक्षा मंत्रालय में एक उच्चस्तरीय खुफिया अधिकारी था।
विज्ञापन
शिकायत के मुताबिक, जी को चीनी खुफिया विभाग द्वारा अमेरिकी रक्षा विभाग में काम करने वाले आठ लोगों की हर एक गतिविधि की जानकारी देने का काम सौंपा गया था। खबरों के मुताबिक, जिन लोगों की जासूसी की जा रही थी, उनमें चीनी नागरिक शामिल थे और वे अमेरिका के रक्षा विभाग में कांट्रैक्ट पर इंजीनियर और वैज्ञानिकों के रूप में काम कर रहे थे।
विज्ञापन
शिकायत के मुताबिक, इस चीनी छात्र का जन्म चीन में हुआ था और वो शिकागो में इलिनॉइस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के मकसद से 2013 में एफ-1 वीजा पर अमेरिका आया था।
विज्ञापन