फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   us army to open combat roles to women

अब मोर्चे पर डटेंगी अमेरिकी महिला सैनिक

Thu, 24 Jan 2013 01:22 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Thu, 24 Jan 2013 01:22 PM IST
विज्ञापन
us army to open combat roles to women

अमेरिका के रक्षा मंत्री लियोन पैनेटा ने फैसला किया है कि अमेरिकी महिला सैनिकों को मोर्चे पर भेजने पर लगी रोक को हटाया जाएगा।

विज्ञापन


अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने बीबीसी को ये जानकारी दी है। इस फैसले के बाद हजारों अमेरिकी महिलाओं के लिए मोर्चे पर तैनाती और विशेष कमांडों दस्तों में नियुक्ति के दरवाजे खुल जाएंगे।
विज्ञापन


इस तरह 1994 में बने उस नियम को पलट दिया जाएगा जिसके तहत महिलाओं की मोर्चे पर तैनाती की मनाही है। इस बारे में गुरुवार को औपचारिक तौर पर घोषणा की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल कुछ पद महिलाओं के लिए खोले जाने की उम्मीद है जबकि नेवी सील्स और डेल्टा फोर्स जैसी विशेष टुकड़ियों में तैनाती के लिए उन्हें अभी इंतजार करना होगा। लेकिन इस फैसले से महिलाओं के लिए मोर्चे पर दो लाख तीस हजार पद खुल जाएंगे।

फैसले का स्वागत
सीनेट की सशस्त्र समिति के अध्यक्ष कार्ल लेविन ने इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि मैं इसका समर्थन करता हूं। इसमें 21वीं सदी के सैन्य अभियानों की वास्तविकता झलकती है।


महिला सैनिकों पर इन पाबंदियों में एक साल पहले उस समय ढील देने की शुरुआत हुई जब पेंटागन ने महिलाओं के लिए ऐसे 14,500 पद खोले जो लड़ाई के मोर्चे के नदजीक तैनाती से जुड़े थे।

नवंबर में चार महिलाओं के एक समूह ने मोर्चे पर तैनाती से जुड़े प्रतिबंध को असंवैधानिक बताते हुए अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पर मुकदमा कर दिया था।

इराक और अफगान युद्ध के दौरान अमेरिकी महिला सैनिकों ने चिकित्सा कर्मी, सैन्य पुलिस और खुफिया अधिकारी के रूप में काम किए। कई बार उन्हें सैनिकों के साथ मोर्चे पर जाने का मौका मिलता था, लेकिन आधिकारिक रूप से उन्हें ये जिम्मेदारी नहीं दी गई।

इन लड़ाइयों में 2012 के दौरान 800 महिलाएं घायल हुईं और कम से कम 130 मारी गईं। 14 लाख सैनिकों वाली अमेरिकी सेना में 14 प्रतिशत महिलाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed