फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US also considered, ISI behind Pathankot attack

अमेरिका ने भी माना, पठानकोट हमले के पीछे आईएसआई

Thu, 07 Jan 2016 05:30 AM IST
Updated Thu, 07 Jan 2016 05:30 AM IST
विज्ञापन
US also considered,  ISI behind Pathankot attack

अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस के एक पूर्व वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि पठानकोट एयरबेस पर हमले के पीछे पाकिस्तान की शक्तिशाली खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ है।

विज्ञापन


पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के कार्यकाल में व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सदस्य रहे ब्रुश रिडेल ने कहा कि यह हमला भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में किसी भी नरमी को रोकने के लिए किया गया। रिडेल 1999 में कारगिल युद्ध के बाद बिल क्लिंटन और पाक के पीएम नवाज शरीफ के बीच हुई बातचीत में भी शामिल थे।

विज्ञापन

पठानकोट हमले के पीछे आईएसआई

US also considered,  ISI behind Pathankot attack

डेली बिस्ट वेबसाइट के लिए लिखे एक लेख में रिडेल ने कहा कि पठानकोट और उत्तरी अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने हमला करवाया, जिसे आईएसआई ने 15 साल पहले तैयार किया था।

उन्होंने कहा कि आईएसआई सेना के जनरलों के अधीन है और इसमें सैन्य अफसर तैनात होते हैं। इस तरह आईएसआई का नियंत्रण पाकिस्तानी सेना के हाथ में है।

सीआईए के पूर्व अधिकारी रिडेल ने कहा कि पाकिस्तानी सेना का पीएम नवाज शरीफ पर भरोसा नहीं है। शरीफ 1990 के दशक से ही भारत के साथ नरम रिश्ते की वकालत करते रहे हैं। क्रिसमस के दिन लाहौर में पीएम मोदी के शरीफ की ओर से किए गए शानदार स्वागत से सैन्य जनरल नाखुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed