{"_id":"57b76d1d4f1c1bc61a6eaf0e","slug":"us-accepted-over-53-000-hindu-refugees-state-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका ने दस साल में 53 हजार हिंदू शरणार्थियों को दिया आश्रय","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका ने दस साल में 53 हजार हिंदू शरणार्थियों को दिया आश्रय
एजेंसी, वाशिंगटन
Updated Sat, 20 Aug 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
अमेरिका ने साल 2005 से लेकर अगस्त 2016 तक 53,662 हिंदू शरणार्थियों को आश्रय दिया। इनमें से 11 शरणार्थी भारत और बाकी भूटान और श्रीलंका से हैं। इसके अलावा इस साल 28,957 मुस्लिम शरणार्थियों को भी शरण दी गई।
अमेरिकी विदेश विभाग ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमेरिका में आश्रय पाने वाले कुल हिंदू शरणार्थियों में भूटान के 53,015, श्रीलंका के 383, नेपाल के 144, म्यांमार के 95 , भारत के 11, पाकिस्तान के छह, वियतनाम के पांच, बांग्लादेश के दो और कंबोडिया के एक शरणार्थी शामिल हैं।
अमेरिकी विदेश विभाग के हालिया आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में सबसे ज्यादा 11,836 हिंदू साल 2009 में आए। इसके बाद साल 2011 में 9,190 और 2012 में 7,380 हिंदू शरणार्थी अमेरिका पहुंचे। रिफ्यूजी प्रोसेसिंग सेंटर के मुताबिक इस साल 1,234 हिंदू शरणार्थी अमेरिका आए हैं। इसके अलावा 28,957 मुस्लिम शरणार्थियों ने इस साल अमेरिका में आश्रय लिया, जो कुल 63 हजार शरणार्थियों का करीब 46 फीसदी है।