{"_id":"5710fd2c4f1c1bef094a6ab8","slug":"united-states-say-north-korean-missile-launch-failed","type":"story","status":"publish","title_hn":"असफल रहा उत्तर कोरिया का मिसाइल परीक्षण","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
असफल रहा उत्तर कोरिया का मिसाइल परीक्षण
एजेंसी/ सियोल
Updated Fri, 15 Apr 2016 08:09 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर कोरिया ने अपने संस्थापक तानाशाह किम द्वितीय-सुंग के जन्मदिन पर शुक्रवार को मिसाइल परीक्षण किया, लेकिन उसका यह परीक्षण असफल रहा। अमेरिका ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर कोरिया ने एक और गैरजरूरी उकसाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
योनहैप न्यूज एजेंसी ने सियोल खुफिया अधिकारियों के हवाले से बताया कि लांच के कुछ सेकंडों बाद ही मिसाइल रडार की पकड़ से गायब हो गई। उन्होंने कहा कि शायद मिसाइल बीच में ही नष्ट हो गई होगी। इससे पहले ऐसी कई खुफिया रिपोर्टें सामने आई थीं, जिनमें कहा गया था कि उत्तर कोरिया अपनी मुसुदन मिसाइल के परीक्षण की तैयारी कर रहा है। इस मिसाइल के बारे में माना जा रहा है कि यह प्रशांत द्वीप में गुआम में स्थित अमेरिकी बेस पर निशाना साधने में सक्षम है।
विज्ञापन
एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने इस मिसाइल को ट्रैक किया। उन्होंने आशंका जताई कि यह मिसाइल शायद मुसुदन ही थी। अमेरिकी रक्षा मंत्री एस्टन कार्टर ने इसको लेकर कहा कि यह उत्तर कोरिया की तरफ से उकसाने की एक और नाकाम कोशिश थी। शुक्रवार को किम द्वितीय-सुंग का जन्मदिन है। सुंग वर्तमान तानाशाह किम जोंग-उन के दादा हैं।
विज्ञापन