फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   United States banned seven Pakistani companies over nuclear trade concerns

न्यूक्लियर ट्रेड कर रहीं सात पाकिस्तानी कंपनियों पर US ने लगाया बैन

Tue, 27 Mar 2018 12:23 AM IST
एजेंसी, लाहौर/वाशिंगटन
एजेंसी, लाहौर/वाशिंगटन Updated Tue, 27 Mar 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
United States banned seven Pakistani companies over nuclear trade concerns
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी प्रशासन ने परमाणु व्यापार में शामिल होने का आरोप लगाते हुए पाकिस्तान की सात कंपनियों को प्रतिबंधित कर दिया है। इन्हें उन विदेशी कंपनियों की सूची में डाला गया है, जिसमें अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और नीति के खतरा बनने वाली कंपनियां शामिल हैं। 

विज्ञापन


अमेरिका का यह कदम उन ढेर सारे फैसलों का हिस्सा है, जिस का लक्ष्य पाकिस्तान पर दबाव बनाना है। हाल में फाइनेंसियल एक्शन टास्क फोर्स ने पाकिस्तान को निगरानी सूची में डाल दिया था। ब्यूरो ऑफ इंडस्ट्री एंड सिक्योरिटी की ओर से तैयार इस लिस्ट में कहा गया है, माना जा रहा है कि यह सभी सात कंपनियां ऐसी गतिविधियों में शामिल हैं या शामिल होने का खतरा है, जिससे अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा या विदेशी नीति खतरे में पड़ सकती है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान की तीन कंपनियों पर इसलिए प्रतिबंध लगाया गया क्योंकि वे असुरक्षित परमाणु गतिविधियों को बढ़ावा देने में वे शामिल थीं। दो कंपनियों पर प्रतिबंधित कंपनियों को आपूर्ति करने आरोप है। अन्य दो पर प्रतिबंधित कंपनियों के साथ काम करने का मामला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूडान और सिंगापुर की कंपनियों पर भी बैन
अमेरिका के फेडरल रजिस्ट्रार में इस हफ्ते प्रकाशित इस सूची में 23 कंपनियां शामिल की गई हैं। इसमें पाकिस्तान के अलावा 15 कंपनियां दक्षिणी सूडान और एक कंपनी सिंगापुर की है। सिंगापुर की यह कंपनी भी मूल रूप से पाकिस्तान की है। इन 23 कंपनियों को अब कड़े निर्यात नियंत्रण मानकों का सामना करना पड़ेगा। इन पर अंतरराष्ट्रीय व्यापार करने से भी रोका जा सकता है। इस सूची में पाकिस्तान की इन सात कंपनियों के कई पते भी शामिल हैं, जो कराची, लाहौर और इस्लामाबाद के हैं। 

टूट सकता है पाक का एनएसजी में शामिल होने का सपना

United States banned seven Pakistani companies over nuclear trade concerns
America-Pakistan

दावा है कि अमेरिका का यह कदम पाकिस्तान के परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में शामिल करने का सपना तोड़ सकता है। इस समूह में वह देश शामिल हैं, जो विखंडनीय सामग्री और परमाणु तकनीक का व्यापार कर सकती हैं।

इस समूह का निर्माण भारत की ओर से मई, 1974 में किए गए परमाणु बम परीक्षण के बाद किया गया था। पाकिस्तान ने 19 मई, 2016 को इस समूह की सदस्यता के लिए आवेदन किया था। पर कई देश इसका विरोध कर रहे हैं। 

इन कंपनियों पर प्रतिबंध
मुश्को लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड सिंगापुर, मुश्को इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड पाकिस्तान, सॉल्यूशन इंजीनियरिंग पाकिस्तान, अख्तर एंड मुनीर, प्रोफिसिएंट इंजीनियरिंग, परवेज कामर्शियल इंजीनियरिंग, मरीन सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड और इंजीनियरिंग एंड कामर्शियल सर्विस। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed