{"_id":"58f4625e4f1c1b3f3b471160","slug":"united-airlines-removes-engaged-couple-traveling-to-wedding-from-plane","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनाइटेड एयरलाइंस की मनमानी, जोड़े को फ्लाइट से उतारा","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
यूनाइटेड एयरलाइंस की मनमानी, जोड़े को फ्लाइट से उतारा
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Mon, 17 Apr 2017 12:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनाइटेड एयरलाइंस से उड़ान भर रहे एक जोड़े को शनिवार को एयरलाइंस के एक अधिकारी द्वारा नीचे उतार दिया गया। दोनों ह्यूस्टन, टेक्सास से कोस्टा रिका में अपनी शादी में शामिल होने जा रहे थे।
ये भी पढ़ें- Viral Video: एयरलाइंस की दादागिरी, सीट न छोड़ने पर डॉक्टर को पीटा
ये मामला उस घटना के हफ्ते भर बाद ही सामने आया जब सीट छोड़ने के लिए कहने के बाद यात्री द्वारा सीट न छोड़ने पर एयरलाइंस कर्मियों द्वारा उसकी पिटाई कर दी गई थी।
विज्ञापन
ह्यूस्टन के एक न्यूज चैनल KHOU 11 के अनुसार एयरलाइंस ने कहा कि ये जोड़ा टिकट से अधिक महंगे सीटों पर बैठने की कोशिश कर रहा था और फ्लाइट क्रू के निर्देशों का पालन नहीं कर रहा था।
हालांकि यूनाइटेड कॉन्टिनेंटल होल्डिंग्स जिसके अधीन ये एयरलाइंस है, इस मामले में खबर लिखे जाने तक कोई टिप्पणी नहीं की है।
KHOU को दिए अपने इंटरव्यू में माइकल होल और उनकी मंगेतर ने बताया कि उड़ान के दौरान उन्होंने अपनी सीट पर दूसरे यात्री को सोते पाया।
ये भी पढ़ें- 10 साल की लड़की के कपड़ों से एयरलाइंस को ऐतराज, प्लेन पर चढ़ने से रोका
होल ने बताया कि उन्होंने 'इकोनॉमी प्लस' की सीटों के टिकट के लिए अतिरिक्त भुगतान करने के लिए भी कहा लेकिन एयरलाइंसकर्मियों ने मना कर दिया और अपनी सीट पर वापस जाने के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि ये कोई बड़ी बात नहीं थी। ऐसा भी नहीं था कि हमने फर्स्ट क्लास सीट पर बैठने की कोशिश की। हम केवल इकोनॉमी रो में अपनी सीटों से कुछ पंक्ति ही आगे थे।
आपको बता दें कि इससे पहले यूनाइटेड एयरलाइंस ने लैगिंग्स पहनने की वजह से दो लड़कियों को फ्लाइट पर चढ़ने से रोक दिया था।