Viral Video: एयरलाइंस की दादागिरी, सीट न छोड़ने पर डॉक्टर को पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनाइटेड एयरलाइंस की एक फ्लाइट से जबरदस्ती बाहर निकाले जा रहे एक व्यक्ति के वीडियो से सोशल मीडिया में रोष फैला है। विमान के भीतर लिए गए वीडियो में एक व्यक्ति को घसीटकर विमान से बाहर ले जाया जा रहा है।
यूनाइटेड एयरलाइंस का ये विमान रविवार शाम शिकागो से लुइविले जा रहा था। एयरलाइंस ने ट्वीट करके माफी मांगी है और कहा है कि घटना की जांच की जा रही है। ट्विटर पर पोस्ट किए गए पचास सेकेंड के वीडियो को सोलह हजार से ज्यादा बार शेयर किया गया है।
#flythefriendlyskies @united no words. This poor man!! pic.twitter.com/rn0rbeckwT
विज्ञापन विज्ञापन— Kaylyn Davis (@kaylyn_davis) April 10, 2017
फुटेज पोस्ट करने वाले जाएस डी एंस्पैच ने ट्वीट किया, "यूनाइटेड एयरलाइंस ने क्षमता से अधिक टिकट बुक कर लिए और वो चाहते थे कि हम चार लोग मर्जी से उन लोगों के लिए सीट छोड़ दें जिन्हें अगले दिन ड्यूटी पर जाना था।"
किसी ने भी मर्जी से सीट नहीं छोड़ी तो एयरलाइंस ने सीट खाली कराने के लिए खुद ही लोगों को चुन लिया।
एशियाई मूल के डॉक्टर और उसकी पत्नी से सीट खाली करने के लिए कहा
उन्होंने एक एशियाई मूल के डॉक्टर और उसकी पत्नी से सीट खाली करने के लिए कहा। डॉक्टर को भी अगले दिन अस्पताल जाना था इसलिए उन्होंने भी मना कर दिया। एंस्पैच ने लिखा, "दस मिनट बाद डॉक्टर सुर्ख चेहरे के साथ प्लेन में आए और एक कोने में चिपक गए और चिल्लाए कि मुझे भी घर ही जाना है।"
#flythefriendlyskies my husband was on that flight. Screw you United!! @united pic.twitter.com/4EcxrMy5jZ
— Kaylyn Davis (@kaylyn_davis) April 10, 2017
एक अन्य यात्री ऑड्रा डी ब्रिजिस ने वीडियो फ़ेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा, "ये वीडियो शेयर कीजिए. हम इस फ़्लाइट में हैं। यूनाइटेड एयरलाइंस ने क्षमता से अधिक सीटें बुक कर ली हैं।"
उन्होंने लिखा, "वो लोगों को विमान से बाहर निकाल रहे हैं ताकि उनके क्रू के सदस्यों को जगह मिल सके।" उन्होंने लिखा, "ये आदमी एक डॉक्टर है और इसे अगली सुबह अस्पताल जाना है। वो विमान से उतरना नहीं चाहते हैं। हम सभी इस घटना से शर्मिंदा हैं।"
इस घटना के बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया है।
कभी यूनाइटेड एयरलाइंस में टिकट बुक नहीं करूंगा
एक व्यक्ति ने लिखा, "किसी के साथ इस तरह के व्यवहार को देखना दुखद है। मैं कभी यूनाइटेड एयरलाइंस में टिकट बुक नहीं करूंगा।" कई लोगों की टिप्पणी थी कि घटना का कोई और भी पहलू हो सकता है।
आमतौर पर जब किसी फ्लाइट में क्षमता से अधिक टिकट बुक हो जाते हैं तो एयरलाइन सीट छोड़ने वाले लोगों को गिफ्ट वाउचर देती है।
एक बयान में यूनाइटेड एयरलाइंस ने कहा है कि शिकागो से लुइविले जाने वाली उड़ान संख्या 3411 में क्षमता से अधिक सीटें बुक हो गई थीं।
एयरलाइंस के कार्यकारी अधिकारी ऑस्कर मूनॉज़ ने ट्वीट किया, "ये घटना हम सबके लिए दुखद है. मैं इन ग्राहकों से माफ़ी मांगता हूं।" उन्होंने लिखा, "हमारी टीम घटना की गहन समीक्षा कर रही है।"