फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   United Airlines apologises for dragging passenger off flight

यात्री से बदसलूकी के बाद एयरलाइंस ने मांगी माफी, कहा दोबारा नहीं होगा

Wed, 12 Apr 2017 11:37 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Wed, 12 Apr 2017 11:37 AM IST
विज्ञापन
United Airlines apologises for dragging passenger off flight
यूनाइटेड एयरलाइंस के सीईओ ऑस्कर मुनॉज

यूनाइटेड एयरलाइंस में एशियाई मूल  के यात्री की पिटाई के बाद एयरलाइंस के अधिकारियों द्वारा माफी मांगे जाने की खबर आई है। यूनाईटेड एयरलाइंस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ऑस्कर मुनॉज ने माफी मांगी है।

विज्ञापन

 


एयरलाइंस ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया है कि हम घटना के लिए माफी मांगते हैं हम जल्द ही इस पर महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। एयरलाइंस के सीईओ ने अपने कर्मचारियों से दोबारा ऐसी घटना न होने देने को भी कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Viral Video: एयरलाइंस की दादागिरी, सीट न छोड़ने पर डॉक्टर को पीटा

आपको बता दें कि रविवार को शिकागो से लुइविले जा रहे एयरलाइंस का फ्लाइट में एशियाई मूल के एक डॉक्टर को सीट छोड़ने के लिए कहा गया लेकिन जब वो नहीं माना तो उसकी पिटाई की गई। इतना ही नहीं विमान से उसे घसीटकर बाहर ले जाया गया। 
ये भी पढ़ें- 10 साल की लड़की के कपड़ों से एयरलाइंस को ऐतराज, प्लेन पर चढ़ने से रोका

यात्री के पिटाई की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। इस वीडियो को देखकर लोगों में गुस्सा भर गया है और लोग यूनाइटेड एयरलाइंस की आलोचना कर रहे हैं। ये ऐसा पहला मामला नहीं है जब यात्रियों के साथ बदसलूकी हुई हो। इससे पहले यूनाइटेड एयरलाइंस ने लैगिंग्स पहनने के कारण दो महिला यात्रियों को प्लेन पर चढ़ने से रोका था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed