फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Unfortunate lapse of Indo-Pak talks: US

जानिए भारत-पाक रिश्तों पर क्या बोला अमेरिका?

Tue, 19 Aug 2014 07:20 PM IST
एजेंसी/वाशिंगटन
एजेंसी/वाशिंगटन Updated Tue, 19 Aug 2014 07:20 PM IST
विज्ञापन
Unfortunate lapse of Indo-Pak talks: US

अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के विदेश सचिवों के बीच 25 अगस्त को होने वाली वार्ता के स्थगित होने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है।

विज्ञापन


उसका कहना है कि जो कुछ हुआ उसकी परवाह किए बिना दोनों देशों को आपसी संबंध सुधारने के लिए कदम उठाने चाहिए।

अमेरिकी विदेश विभाग की उप प्रवक्ता मैरी हर्फ ने कहा, "भारत और पाकिस्तान के बीच प्रस्तावित वार्ता का ठप होना दुर्भाग्यपूर्ण है। हम भारत और पाकिस्तान के द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने के लिए उठाए जाने वाले सभी प्रयासों का समर्थन करना जारी रखेंगे।"

'अमेरिकी नीति में बदलाव से इनकार'

Unfortunate lapse of Indo-Pak talks: US

प्रवक्ता मैरी हर्फ ने कहा कि इस बात की परवाह किए बिना कि कौन सा पक्ष क्या कहता है, दोनों देशों को आपसी संबंध सुधारने के लिए कदम उठाने चाहिए।

हमारा मानना है कि दोनों देशों के बीच सीधी बातचीत हो। साथ ही हर्फ ने कहा कि कश्मीर मसले को लेकर अमेरिका की नीति में कोई बदलाव नहीं आया है।

उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि कश्मीर पर कोई भी बातचीत या फैसला भारत और पाकिस्तान के बीच ही होना चाहिए। इस मसले पर हमारी नीति में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है और हम इसी पर आगे भी बरकरार रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed