{"_id":"5738faf84f1c1b6c17ac784b","slug":"un-will-honor-four-peacekeepers-and-an-indian-civilian-with-prestigious-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार भारतीय शांति रक्षकों व एक नागरिक को यूएन करेगा सम्मानित ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
चार भारतीय शांति रक्षकों व एक नागरिक को यूएन करेगा सम्मानित
एजेंसी/ संयुक्त राष्ट्र
Updated Mon, 16 May 2016 04:11 AM IST
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र करेगा सम्मानित
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षण अभियान मेें जान गंवाने वाले चार भारतीय शांति रक्षक सैनिकों को प्रतिष्ठित यूएन पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा एक भारतीय नागरिक समेत कुल 124 लोगों को ये मेडल प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
इन सभी को उनके अदम्य साहस और बलिदान के लिए 29 मई को अंतरराष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक दिवस के मौके पर डैग हैमरस्कजोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। भारतीय हेड कांस्टेबल शुभकरण यादव, रायफलमैन मनीष मलिक, हवलदार अमल ढेका, नाइक राकेश कुमार और स्वयंसेवी गगन पंजाबी को इस सम्मान से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन
यादव और मलिक कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र संगठन स्थिरीकरण मिशन का हिस्सा थे। मिशन में सेवा देते वक्त पिछले साल अप्रैल में यादव और अगस्त में मनीष शहीद हो गए थे। वहीं, डेका और कुमार भी यूएन के दूसरे मिशनों में सेवा देते वक्त शहीद हुए थे। जबकि पंजाबी एक स्वयंसेवी के तौर पर इन मिशनों में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
विज्ञापन