{"_id":"59bcbd884f1c1b29688b4da6","slug":"un-report-claims-10-thousand-rohingyas-reach-bangladesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीते 24 घंटे में 10 हजार रोहिंग्या शरणार्थी पहुंचे बांग्लादेश, 60 फीसदी बच्चे शामिल","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
बीते 24 घंटे में 10 हजार रोहिंग्या शरणार्थी पहुंचे बांग्लादेश, 60 फीसदी बच्चे शामिल
एजेंसी/ संयुक्त राष्ट्र
Updated Sat, 16 Sep 2017 11:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्यांमार के राखिन प्रांत में रहने वाली रोहिंग्या समुदाय की कुल आबादी के करीब 40 फीसदी लोग बांग्लादेश भाग गए हैं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 25 अगस्त से लेकर अब तक म्यांमार से बांग्लादेश जाने वाले रोहिंग्या शरणार्थियों की संख्या 389,000 हो गई है।
दुजारिक ने कहा कि पिछले 24 घंटे में ही 10,000 शरणार्थी बांग्लादेश पहुंचे हैं। यूनिसेफ ने रोहिंग्या बच्चों की मदद के लिए पानी और साफ-सफाई की वस्तुएं लेकर ट्रकों को कॉक्स बाजार की ओर भेजा है। अगले हफ्ते तक इस आपूर्ति में और तेजी आएगी।
विज्ञापन
पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत ने निभाई दोस्ती, म्यांमार के खिलाफ प्रस्ताव में नहीं लिया हिस्सा
विज्ञापन
अनुमानत: बांग्लादेश पहुंचने वाले 60 फीसदी रोहिंग्या शरणार्थी बच्चे हैं। पहले पहुंचे शरणार्थियों ने तो शिविरों में शरण ली है लेकिन नए रोहिंग्या मुस्लिमों को जहां भी जगह मिल रही है, वे वहीं रह रहे हैं। यूनिसेफ के अनुसार, वहां आवास, भोजन और स्वच्छ जल समेत सभी जरूरी संसाधनों की भारी कमी है। जल शोधन संयंत्रों को बेहतर बनाने में यूनीसेफ बांग्लादेश की मदद कर रहा है।