{"_id":"59a8660f4f1c1b4e738b4b01","slug":"un-human-rights-chief-says-trump-s-attacks-on-media-dangerous","type":"story","status":"publish","title_hn":"UN ने कहा, हिंसा भड़का सकता है मीडिया के प्रति ट्रंप का रवैया ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
UN ने कहा, हिंसा भड़का सकता है मीडिया के प्रति ट्रंप का रवैया
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, जिनेवा
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
UNO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख ने राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा कुछ मीडिया समूहों की फर्जी समाचार को लेकर की गई भर्त्सना पर कड़ा ऐतराज जताया और कहा कि ट्रंप का मीडिया पर लगातार हमला पत्रकारों के खिलाफ हिंसा भड़का सकता है। संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख ने कहा कि यह रवैये के अमेरिका से बाहर खतरनाक नतीजे आए हैं।
विज्ञापन
Read Also: ट्रंप की नई पॉलिसी, कर सुधार करके दुनिया से वापस लाएंगे अमेरिकी पैसा
विज्ञापन
जिनेवा में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार उच्चायुक्त जैद रायद अल-हुसैन ने अमेरिकी राष्ट्रपति की असामान्य रूप से तीखी आलोचना की। अल-हुसैन ने यह आलोचना ट्रंप द्वारा शारलटविले में श्वेत राष्ट्रवादियों की रैली में हिंसक झड़पों के बाद मीडिया को ‘कुटिल’ और ‘धोखेबाज’ कहने पर की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि - ‘फीनिक्स में राष्ट्रपति के शब्द भी पत्रकारों के प्रति लोगों को शत्रु बनाने वाले प्रतीत होते हैं।’ जैद के मुताबिक ट्रंप लगातार मीडिया पर बरसते रहते हैं जो काबिल-ए-एतराज है।
संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार उच्चायुक्त ने अमेरिकी राष्ट्रपति को मानवता की बस का ड्राइवर मानते हुए आरोप लगाया कि वह लापरवाही से बस चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि - ‘यदि किसी पत्रकार को नुकसान होता है तो क्या इसे हवा देने की जिम्मेदारी राष्ट्रपति की नहीं होगी।’
Read Also: अमेरिका और उत्तर कोरिया विवाद पर बोला चीन- जो आप बोएंगे,वही काटेंगे
जैद ने न्यूयॉर्क टाइम्स, सीएनएस और वाशिंगटन पोस्ट पर ट्रंप के बयानों को लेकर खासतौर से सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि - ‘ट्रंप ने एक ऐसी प्रक्रिया शुरू की है जिसमें उकसावा, डर, हिंसा और आत्म-सेंसरशिप शामिल है।’