फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   UN Deputy Secretary Amina Mohammed says Yoga is perfectly suitable for the United Nations

यूएन उप महासचिव बोलीं- संयुक्त राष्ट्र के लिए पूरी तरह उपयुक्त है योग

Thu, 21 Jun 2018 12:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 21 Jun 2018 12:00 PM IST
विज्ञापन
UN Deputy Secretary Amina Mohammed says Yoga is perfectly suitable for the United Nations
संयुक्त राष्ट्र के उपमहासचिव अमीना मोहम्मद

संयुक्त राष्ट्र के उपमहासचिव अमीना मोहम्मद ने कहा है कि योग संयुक्त राष्ट्र के लिए ‘पूरी तरह उपयुक्त’ है और आज की जटिल दुनिया में जहां तनाव और भ्रम व्याप्त हैं वहां मस्तिष्क एवं शारीरिक तंदरूस्ती तथा शांति कायम करने में प्राचीन भारत का शारीरिक तथा मानसिक अभ्यास महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र के राजदूतों, राजनयिकों, धार्मिक नेताओं, नागरिक समाज के सदस्यों और बच्चों ने भाग लिया। संरा मुख्यालय के नॉर्थ लॉन में रंगबिरंगे मैट बिछे थे जिन पर प्रतिभागियों ने दो घंटे के योग सत्र में विभिन्न योगासन किए। इस बार की थीम थी ‘शांति के लिए योग’ । 
विज्ञापन


संरा उप महासचिव अमीना मोहम्मद ने चौथी बार आयोजित हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अपने संबोधन में कहा , ‘‘आज की दुनिया बहुत अधिक जटिल है। हमारे सामने मूल मूल्यों के क्षरण की चुनौती है , जीवन के हर चरण में तनाव है , भ्रम है, खासकर के युवाओं में। योग संस्कृत के शब्द ‘योग’ से लिया गया है और यह संयुक्त राष्ट्र के लिए पूरी तरह उपयुक्त है। ’’ योग दिवस आयोजित करने के लिए भारत की सराहना करते हुए अमीना ने संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए योग के महत्व को रेखांकित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संरा में भारतीय के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि योग की बढ़ती लोकप्रियता तथा वैश्विक स्तर पर इसे अपनाया जाना इस बात का संकेत है कि योग विभिन्न समाजों, आयु वर्ग, जाति तथा पेशे के लोगों के लिए लाभदायक है। यह व्यक्तिगत, शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है तथा व्यक्तिगत, सामाजिक शांति और समरसता को बढ़ावा देता है। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो संदेश चलाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed