{"_id":"59b9f9254f1c1b2e688b4707","slug":"un-chief-urged-to-mayanmar-government-on-rohingaya-muslims-who-fled-to-bangladesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहिंग्या मुसमानों पर UN चीफ गुटेरेस ने जताई चिंता, म्यांमार सरकार से की बातचीत","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
रोहिंग्या मुसमानों पर UN चीफ गुटेरेस ने जताई चिंता, म्यांमार सरकार से की बातचीत
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Thu, 14 Sep 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
एंटोनियो गुटेरेस
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने म्यांमार के रखाइन में रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर बिगड़े हालातों पर चिंता जताई। उन्होंने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि रोहिंग्या मुसलमानों को राष्ट्रीयता मिले या फिर उन्हें लीगल स्टेट्स दिया जाए, जिससे कि वे पहले की तरह सामान्य जीवन जी सके।
विज्ञापन
गुटेरेस ने म्यांमार के अधिकारियों से बातचीत की और कहा कि वे जल्द से जल्द मिलिट्री एक्शन और दंगों को रोके। साथ ही जो लोग देश को छोड़ कर चल गए हैं, उन्हें वापस लाने की पूरी कोशिश करे।
विज्ञापन
गुटेरेस ने सरकार से अपील की है कि बिगड़े हालातों पर काबू पाने के लिए वे एक इफेक्टिव एक्शन प्लान लेकर आए।
गुटेरेस के मुताबिक रोहिंग्या मुसलामानों के साथ जो हो रहा है, वो मानवता के खिलाफ है। दरअसल, पिछले हफ्ते करीब 1 लाख 25 हजार रोहिंग्या मुसलमान बंग्लादेश पहुंच गए और अब ये आकंड़ा करीब 3 लाख 80 हजार तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन