{"_id":"58c327694f1c1b3f63dc42f8","slug":"un-chief-considering-talks-with-india-pakistan-over-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर पर भारत-पाक अधिकारियों से बात कर सकते हैं UN महासचिव","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
कश्मीर पर भारत-पाक अधिकारियों से बात कर सकते हैं UN महासचिव
amarujala.com- Presented by: अकरम
Updated Sat, 11 Mar 2017 03:53 AM IST
विज्ञापन
एंटोनियो गुटेरेस
- फोटो : file photo
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस कश्मीर के हालात पर भारत-पाक के वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता करने के विकल्प पर विचार कर रहे हैं। संरा प्रमुख के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। संरा प्रमुख के उप प्रवक्ता फरहान हक ने बृहस्पतिवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव यह भी देखेंगे कि जमीनी स्तर पर हालात में सुधार कैसे लाया जा सकता है।
विज्ञापन
फरहान हक के मुताबिक शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए गुटेरेस ऐसी पहल करने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि प्रवक्ता ने इस बारे में और अधिक जानकारी देने में असमर्थता जताई। रूटीन संवाददाता सम्मेलन में फरहान हक कश्मीर के हालात के बारे में पूछे गए सवाल के बारे में जानकारी दे रहे थे।
विज्ञापन
हक से यह भी पूछा गया था कि कश्मीर विवाद को संयुक्त राष्ट्र प्रमुख कितना समझ पाए हैं। पाकिस्तान के साथ बातचीत शुरू कराने के लिए क्या वह नरेंद्र मोदी से भी वार्ता करेंगे। क्या गुटेरेस ने भारत-पाक के नेताओं से वार्ता करने के लिए कोई समयसीमा तय की है। यह सवाल पूछे जाने पर हक ने कहा कि इसमें कई जटिल समस्याएं हैं जिनको परखा जाना शेष है। हालांकि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख निश्चित तौर पर इस मसले को देखेंगे और जमीनी हालात को बेहतर करने क्या कुछ हो सकता है इस बारे में उचित प्रयास करेंगे।
विज्ञापन