{"_id":"59b4d6594f1c1be17f8b57fd","slug":"un-chief-antonio-guteress-says-north-korea-crises-is-worst-in-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"UN महासचिव गुटेरेस बोले- नॉर्थ कोरिया विवाद दुनिया के लिए सबसे बड़ी मुसीबत","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
UN महासचिव गुटेरेस बोले- नॉर्थ कोरिया विवाद दुनिया के लिए सबसे बड़ी मुसीबत
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Sun, 10 Sep 2017 11:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने नॉर्थ कोरिया की ओर से पिछले कुछ सालों में अपनाए गए अड़ियल रवैये पर चिंता जताई। उन्होंने एक फ्रेंच अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा कि नॉर्थ कोरिया विवाद दुनिया के लिए सबसे बड़ी मुसीबतों में से एक रहा है। नॉर्थ कोरिया की ओर से किए जा रहे न्यूक्लियर टेस्ट प्रोग्राम गुटेरेस ने चिंता जताई है।
विज्ञापन
उन्होंने देशों के आंख मूंद लेने पर भी चिंता जताई और सलाह दी कि अगर हमें ये सब रोकना है तो मिलकर सामने आना होगा। उन्होंने कहा कि हम सभी को इक्ट्ठा होकर इन धमकियों का सामना करना पड़े, इससे पहले की कहीं देर न हो जाए।
विज्ञापन
उन्होंने नॉर्थ कोरिया को हिदायत दी है कि वो अपने इन परीक्षणों को रोके और यूएन सिक्योरिटी काउंसिल के नियमों का पालन करे। साथ ही कहा कि सभी देशों को सिक्योरिटी काउंसिल की एकता कायम रखनी है, चाहे उसके लिए कोई कीमत चुकानी पड़े।
विज्ञापन
हालांकि, इससे पहले गुटेरेस नॉर्थ कोरिया के खिलाफ मिलिट्री एक्शन लिए जाने पर चिंता व्यक्त कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि इस मसले का हल कूटनीतिक रणनीति से निकले तो ज्यादा बेहतर होगा।
बता दें कि नॉर्थ कोरिया की ओर से हाल ही में हाइट्रोजन बम परीक्षण किया गया था, जो कि हिरोशिमा पर किए गए न्यूक्लियर अटैक से भी ज्यादा खतरनाक था। अमेरिका और दूसरे देशों ने उसके कदम की निंदा की और यूएन से उस पर कई बैन लगाने की मांग की।