{"_id":"59a7487b4f1c1be5278b492b","slug":"u-s-test-successfully-intercepts-ballistic-missile","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका ने मिसाइल को मार गिराने का किया परीक्षण, उ.कोरिया को सिखाना है सबक","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका ने मिसाइल को मार गिराने का किया परीक्षण, उ.कोरिया को सिखाना है सबक
एजेंसी, वाशिंगटन
Updated Thu, 31 Aug 2017 04:51 AM IST
विज्ञापन
us missile
उत्तर कोरिया से बढ़ते खतरे के बीच अमेरिकी सेना ने बुधवार को हवाई तट पर मध्यम दूरी की बैलेस्टिक मिसाइल को मार गिराने का परीक्षण किया। यह अभ्यास मिसाइल इंटरसेप्शन सिस्टम के सफल परीक्षण के रूप में था।
विज्ञापन
Read Also: अमेरिकी अड्डों पर मिसाइल अभ्यास करेगा जापान, उ. कोरिया से है खतरा
विज्ञापन
उत्तर कोरिया के खिलाफ अपनी सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जापान यह सिस्टम चाहता है। गाइडेड मिसाइल विध्वंसक यूएसएस जॉन पॉल जोन्स का यह परीक्षण यूएस मिसाइल डिफेंस एजेंसी (एमडीए) और यूएस नेवी की तरफ से किया गया।
विज्ञापन
यह परीक्षण उत्तर कोरिया के जापान के ऊपर से बैलेस्टिक मिसाइल दागने के एक दिन बाद किया गया। दूसरी तरफ, उत्तर कोरियाई शासक किम जोंग उन ने कहा है कि जापान के ऊपर से अभी और मिसाइलें दागी जाएंगी।
Read Also: उत्तर कोरिया के मिसाइल टेस्ट पर बोले ट्रंप- 'सारे विकल्प टेबल पर मौजूद'
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया के इस कदम की निंदा की है। प्योंगयांग ने मंगलवार को हवासो-12 मिसाइल दागी थी। इसके बाद उसके हथियार कार्यक्रम को लेकर तनाव काफी बढ़ गया। यह पहली बार है, जब उत्तर कोरिया ने अपने ऐसे किसी कदम को स्वीकार किया है।