फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   U.S. Republican presidential candidate Donald Trump attacks on india and china

'भारत और चीन ने हमसे नौकरियां छीनी हैं'

Tue, 23 Feb 2016 05:40 AM IST
Updated Tue, 23 Feb 2016 05:40 AM IST
विज्ञापन
U.S. Republican presidential candidate Donald Trump attacks on india and china

अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए दावेदारी पेश कर रहे रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रति अपना रुख बदल दिया है।

विज्ञापन


पिछले महीने ही भारत की प्रशंसा करने वाले ट्रंप ने भारत और चीन पर अमेरिका से नौकरियां छीनने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि वह यहां से नौकरियां वापस अमेरिका लेकर जाएंगे।

पिछले महीने ही ट्रंप ने कहा था कि भारत बेहतर प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन किसी का ध्यान इस तरफ नहीं है। हालांकि रविवार को अपने सुर बदलते हुए उन्होंने भारत पर अमेरिकियों की नौकरी छीनने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

'मैं इन नौकरियों को वापस लाऊंगा'

U.S. Republican presidential candidate Donald Trump attacks on india and china

एक टीवी चैनल से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि भारत, चीन, जापान और वियतनाम समेत कई देश हमारी नौकरियां छीन रहे हैं। मैं इन नौकरियों को वापस लाऊंगा।

ट्रंप ने यह बयान अफ्रीकी मूल के अमेरिकी लोगों के बारे में बात करते हुए दिया है। उन्होंने कहा कि अफ्रीकी मूल के अमेरिकी युवा बेरोजगार हैं।

ट्रंप ने दावा किया कि अफ्रीकी-अमेरिकी उन्हें ही वोट देंगे। ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में उनके और डेमोक्रेटिक हिलेरी क्लिंटन के बीच ही मुकाबला होगा। उन्होंने दावा किया कि आखिर में जीत उनकी ही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed