{"_id":"597c5d5b4f1c1be87c8b468a","slug":"two-sikh-americans-have-been-killed-in-separate-incidents-in-california","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलिफोर्निया में दो अलग- अलग घटनाओं में 2 भारतीय सिखों की हत्या ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
कैलिफोर्निया में दो अलग- अलग घटनाओं में 2 भारतीय सिखों की हत्या
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
Updated Sat, 29 Jul 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
Hate crimes
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में पिछले दिनों में लगातार भारतीयों के साथ हेट क्राइम की घटनाएं सामने आ रही हैं। मौजूदा मामले में कैलिफोर्निया में दो अलग-अलग घटनाओं में दो सिख मारे जाने की खबर है।
विज्ञापन
सामुदायिक संगठनों और मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक कैलिफोर्निया में दो अलग-अलग घटनाओं में दो अमेरिकी सिख मारे गए हैं। जानकारी के अनुसार जून 23 की सुबह लापता होने के बाद सुगाग सिंह को एक नहर में मृत पाया गया था।
विज्ञापन
मामले में कैलिफोर्निया कानून के प्रवर्तन अधिकारियों ने कहा है कि वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे थे कि 68 साल के बुजुर्ग सिख अमेरिकी की हत्या के लिए कौन जिम्मेदार है। आखिरकार उनकी हत्या किस मकसद से की गई है। मामले की जांच कर रहे अधिकारी घटना के सारे पहलूओं को खंगाल रहे हैं।
विज्ञापन
घटना के बारे में एक स्थानीय समुदाय के नेता गुरदीप शेरगिल ने कहा कि ईमानदारी से ऐसी घटनाओं से हमें बहुत दर्द होता है। और हम इसके बाद सिर्फ हम यह सोचते रहते हैं कि हमें क्या करना चाहिए।
एक अन्य घटना में बीती 20 जुलाई को सिमरनजीत सिंह को एक गैस स्टेशन के बाहर गोली से मार दिया गया था जहां पर वह काम करता था। घटना के बारे में सैक्रामेंटो बी न्यूज का कहना है कि उसने पहले अपने सहकर्मियों पर हमला किया था, जिसके बाद उसे उन्होंने गोली मारी।
गौरतलब है कि इससे पहले कंसास में भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोतला को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में सुनवाई करते हुए अमेरिकी कोर्ट ने आरोपी एडम डब्ल्यू. प्यूरिनटन को संघीय घृणा अपराध के तहत दोषी पाया गया।