फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   In America, a man got annoyed by his wife's laughter and murdered her

अमेरिका में हंसने से नाराज शख्स ने की पत्नी की हत्या

Sat, 29 Jul 2017 09:52 AM IST
BBC
BBC Updated Sat, 29 Jul 2017 09:52 AM IST
विज्ञापन
In America, a man got annoyed by his wife's laughter and murdered her
- फोटो : BBC

अमेरिका के अलास्का में एक शख्स पर आरोप है कि उसने पत्नी की हंसी से परेशान होकर क्रूज शिप में उसकी हत्या कर दी। केनेथ मंजानारेस नाम के शख्स पर अपनी 39 वर्षीय पत्नी की हत्या का आरोप है जिनकी लाश उनके केबिन में मिली थी और सिर पर गहरे जख्म थे। कोर्ट में पेश किए गए डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, केनेथ को तब हिरासत में लिया गया जब सिक्योरिटी एजेंट्स ने उनके हाथों और कपड़ों पर खून देखा।

विज्ञापन


केनेथ को कोर्ट की ओर से दिए गए सरकारी वकील ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है। अमेरिकी मीडिया ने पीड़िता की पहचान यूटा की क्रिस्टी मंजानारेस के तौर पर हुई है। एक चश्मदीद के मुताबिक, वह एजेंट्स से पहले उनके केबिन में गए तो देखा कि आरोपी अपनी पत्नी के शरीर को घसीटकर बालकनी की तरफ ले जा रहा था, समुद्र में फेंकने के इरादे से। ऐसे में चश्मदीद ने बिना देर किए महिला को पकड़ पीछे खींच लिया। इसके बाद ही केनेथ को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन


घटना की वजह पूछने पर केनेथ ने कहा, 'वह मुझ पर हंसना बंद नहीं कर रही थी।' बाद में पूछताछ के दौरान एफबीआई एजेंट्स से केनेथ ने कहा, 'मेरी जिंदगी अब खत्म हो चुकी है।' घटना मंगलवार रात को एमेराल्ड प्रिंसेज क्रूज शिप की है। यह शिप करीब 3400 यात्रियों को लेकर सीटल से एक सप्ताह लंबी यात्रा पर रविवार को निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिस्टी के बॉस ने बताया कि वह काफी समर्पित और प्यार करने वाली मां थी जिसने बच्चों को प्राथमिकता देने के लिए काम को किनारे कर दिया।

मामले की जांच एफबीआई के हवाले कर दी गई है क्योंकि घटना समुद्र में हुई है। एजेंसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि पीड़िता के परिवार के कुछ अन्य लोग भी क्रूज में सफर कर रहे थे लेकिन उनके बारे में जानकारी रिलीज नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed