फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   two Die as Storm Socks Southern California

कैलिफोर्निया में तूफान में दो लोगों की मौत, 300 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित

Sun, 19 Feb 2017 07:21 AM IST
एजेंसी/ लॉस एंजिलिस
एजेंसी/ लॉस एंजिलिस Updated Sun, 19 Feb 2017 07:21 AM IST
विज्ञापन
two Die as Storm Socks Southern California
- फोटो : Reuters

अमेरिका के दक्षिणी और मध्य कैलिफोर्निया में भयानक समुद्री तूफान के कारण शुक्रवार को दो लोगों की मौत हो गई। तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण बिजली के खंभे गिर गए तथा कई वाहनों के डूबने समेत विमानों का परिचालन बाधित रहा।

विज्ञापन


पुलिस एवं अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रांत के शर्मन ओक्स इलाके में एक पेड़ के गिरने से बिजली के तार उखड़ गए जिसमें एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। एक अन्य दुर्घटना में विक्टरविले शहर में सड़कों पर बाढ़ जैसी स्थिति बन जाने से कई वाहन डूब गए। हेलीकॉप्टर की मदद से एक व्यक्ति को बचा लिया गया जबकि एक व्यक्ति को डूबे वाहन में मृत पाया गया। 
विज्ञापन


सैन बर्नार्डिनो काउंटी के अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता एरिक शेर्विन ने बताया कि इसके अलावा एक अन्य वाहन से दो लोगों को तथा एक बस से चार स्कूली छात्रों को सुरक्षित निकाला गया। सन वैली इलाके में 10 वाहन बाढ़ के पानी की चपेट में आ गए जिनमें से 15 लोगों को निकाला गया। सेपुलवेडा घाटी इलाके से भी राहत एवं बचाव कर्मियों ने सात लोगों और दो कुत्तों को बचाया। लॉस एंजिल्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी 300 से अधिक उड़ानें या तो रद्द रहीं या विलंबित रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed