{"_id":"59ddd3e84f1c1bce538b6db4","slug":"two-american-bombers-fly-over-korean-peninsula-after-north-korea-threat","type":"story","status":"publish","title_hn":"किम जोंग से निपटने के लिए अमेरिका ने बनाया प्लान, उत्तर कोरिया के आसमान पर उड़ाए बॉम्बर","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
किम जोंग से निपटने के लिए अमेरिका ने बनाया प्लान, उत्तर कोरिया के आसमान पर उड़ाए बॉम्बर
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Wed, 11 Oct 2017 02:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच का तनाव कम होता नहीं दिख रहा है। मंगलवार को दो अमेरिकी बॉम्बर विमानों ने कोरियन प्रायद्वीप के ऊपर उड़ान भरी। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया की किसी भी हरकत से निपटने के लिए वरिष्ठ अमेरिकी रक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की थी।
विज्ञापन
बुधवार को दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने जानकारी दी कि दो अमेरिकी बॉम्बर विमानों ने गुआम से उड़ान भरी थी। उन्होंने बताया कि कोरियन सीमा में शामिल होने वाले दोनों बॉम्बर हवा से जमीन पर हमला करने वाली मिसाइलों से लैस थे।
विज्ञापन
अमेरिकी रक्षा विभाग ने बताया कि दक्षिण कोरिया के साथ युद्धाभ्यास ड्रिल के बाद वह जापान के साथ भी युद्धाभ्यास करेगा। यह पहला मौका होगा जब अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान दोनों के साथ युद्धाभ्यास करेगा।
विज्ञापन
पढ़ें: उत्तर कोरिया ने सियोल के कंप्यूटरों से चुराया किम की हत्या का ‘प्लान’
बता दें कि उत्तर कोरिया के लगातार परमाणु परीक्षण के चलते उसके और अमेरिका के बीच तनाव दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। किम जोंग उन ने कई बार अमेरिका पर हमला किए जाने तक की धमकी भी दे डाली है। कुछ हफ्ते पहले उत्तर कोरिया ने अपना छठा परमाणु परीक्षण किया था। साथ ही उसने दो मिसाइलें भी दागी, जो जापान के ऊपर से गुजरी थीं।
उल्लेखनीय है कि प्योंगयांग ने अगस्त में गुआम को तबाह करने की धमकी दी थी। उत्तर कोरिया इस साल अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों को ताक पर रखकर अब तक 6 परमाणु परीक्षण कर चुका है। जिसे लेकर तमाम देश उसपर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ हफ्ते पहले उत्तर कोरिया ने दावा किया था कि उसने शक्तिशाली हाइड्रोजन बम का सफल परीक्षण कर लिया है।