{"_id":"cb0c1c15e8d9c2a46068f9be7cf319d9","slug":"two-airplanes-clashed-in-america-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में दो विमान हवा मेंटकराने के बाद समुद्र में गिरे","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका में दो विमान हवा मेंटकराने के बाद समुद्र में गिरे
एजेंसी/लॉस एंजिलिस
Updated Sun, 07 Feb 2016 03:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में दो छोटे विमान आपस में हवा में टकराने के बाद लॉस एंजिलिस बंदरगाह के समीप समुद्र में जा गिरे और डूब गए। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल विमान हादसे में किसी के जीवित बचने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
अमेरिकी तटरक्षक बल और अन्य अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे दोनों विमान आपस में टकरा गए और लॉस एंजिलिस बंदरगाह से करीब दो मील की दूरी पर समुद्र में जा गिरे। अभी तक इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है कि दोनों विमानों में कितने लोग सवार थे।
विज्ञापन
राहत एवं बचाव कार्य में दमकल व जीवनरक्षक नौकाओं के अलावा गोताखोरों को लगाया गया है। लॉस एंजिलिस काउंटी लाइफगार्ड कैप्टन केन हेस्केट ने बताया कि इलाके से दोनों विमानों के हिस्से मिले हैं। उनका कहना है कि विमान पानी में करीब 30 मीटर की गहराई में हो सकते हैं।
विज्ञापन