फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   twenty one years old Shree saini wons miss india usa 2017 

श्री सैनी ने जीता मिस इंडिया-यूएसए 2017 का खिताब

Tue, 19 Dec 2017 10:54 AM IST
एजेंसी, वॉशिंगटन
एजेंसी, वॉशिंगटन Updated Tue, 19 Dec 2017 10:54 AM IST
विज्ञापन
twenty one years old Shree saini wons miss india usa 2017 

अमेरिका के वॉशिंगटन प्रांत की निवासी और भारतीय मूल की श्री सैनी ने इस साल का मिस इंडिया-यूएसए खिताब जीत लिया है। 21 साल की श्री सैनी मूल रूप से पंजाब से ताल्लुक रखती हैं और मात्र 12 साल की उम्र में उन्हें पेसमेकर लगाया जा चुका है। उन्हें बताया गया कि वह अब कभी नृत्य तक नहीं कर सकेंगी। लेकिन फिलहाल श्री सैनी सभी के लिए एक प्रेरणास्रोत बन गई हैं। 

विज्ञापन


वह लंबे समय से अमेरिका में नस्लीय भेदभाव और दुर्व्यवहार के खिलाफ अभियान चला रही हैं। हाई स्कूल की पढ़ाई के दौरान श्री सैनी नस्लीय दुर्व्यवहार का शिकार हो चुकी हैं। उस वक्त उनके साथ धमकी और धक्का-मुक्की हुई थी। उन्हें नृत्य का शौक था लेकिन महज 12 साल की उम्र में उन्हें पेसमेकर लगाना पड़ा और तब डॉक्टरों ने उनसे कहा कि वह अब कभी नृत्य नहीं कर सकेंगी। लेकिन उन्होंने हर तरह की बाधाओं को पार कर यह प्रतियोगिता जीती।
विज्ञापन


पढ़ें: जयपुर में मिस इंडिया 2017 का स्पेशल शूट, फाइनलिस्ट पहुंची जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके माता-पिता पंजाब से अमेरिका आकर बसे। श्री सैनी ने कहा कि वह मानव तस्करी को खत्म करना चाहती हैं और समाज में भावनात्मक अनुकूलता को बढ़ावा देते हुए इसी दिशा में काम करना चाहती हैं। मिस इंडिया-यूएसए 2017 सौंदर्य प्रतियोगिता में कनेक्टिकट की 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा प्राची सिंह को उपविजेता घोषित किया गया, जबकि नार्थ केरोलिना कती फरीना तीसरे स्थान पर रहीं। 


तीन श्रेणियों में आयोजित हुई सौंदर्य प्रतियोगिता

यह प्रतियोगिता तीन श्रेणियों में आयोजित हुई। दूसरी श्रेणी में मिसेस इंडिया-यूएसए 2017 और तीसरी श्रेणी में मिस टीन इंडिया-यूएसए 2017 का खिताब दिया गया। मिसेस इंडिया-यूएसए 2017 का खिताब फ्लोरिडा की कैंसर सर्जन कविता मल्होत्रा पट्टानी को दिया गया। इस श्रेणी में प्रेरणा को दूसरा और ईश्वर्या को तीसरा स्थान मिला। मिस टीन इंडिया-यूएसए 2017 का खिताब न्यूजर्सी की 17 साल की सपना मन्नाम ने हासिल किया। इस श्रेणी में सिमरन दूसरे नंबर पर रहीं और कृतिका को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। 

देश के बाहर आयोजित होने वाली सबसे पुरानी प्रतिस्पर्धा
मिस इंडिया-यूएसए नामक यह स्पर्धा भारत से बाहर आयोजित होने वाली भारतीय समुदाय की सबसे बड़ी सौंदर्य प्रतियोगिता है। इसे 36 साल पूर्व न्यूयॉर्क निवासी भारती अमेरिकी धर्मात्मा सरन और नीलम सरन ने शुरू किया था। यह प्रतिस्पर्धा अब अमेरिका में इंडिया फेस्टिवल कमेटी के बैनर तले आयोजित होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed