{"_id":"5c01d700bdec2241563e41b1","slug":"tulsi-gabbard-is-seeking-advice-from-people-of-indian-origin-to-contest-presidential-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने को भारतवंशियों से राय मांग रहीं तुलसी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिकी राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने को भारतवंशियों से राय मांग रहीं तुलसी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 01 Dec 2018 06:04 AM IST
विज्ञापन
तुलसी गबार्ड (फाइल फोटो)
- फोटो : social media
अमेरिकी कांग्रेस में पहली हिंदू सांसद तुलसी गबार्ड देशभर के जानेमाने भारतवंशियों से एक हिंदू व्यक्ति के देश के राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने की संभावना पर राय मांग रही हैं। हालांकि गबार्ड ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है, लेकिन उनकी टीम देशभर में संभावित समर्थकों से सपर्क कर रही है।
विज्ञापन
तुलसी के करीबियों ने बताया कि छह से अधिक प्रतिष्ठित हिंदू-अमेरिकी नागरिकों ने बृहस्पतिवार को एक ई-मेल के जरिये देशभर में समुदाय के कुछ शीर्ष सदस्यों से इसपर राय मांगी। ई-मेल में कहा गया है कि इतिहास में पहली बार इस पद के लिए किसी हिंदू उम्मीदवार की संभावना पर गबार्ड के साथ अपने विचार साझा करने और समुदाय पर इसके असर को लेकर राय दें।
विज्ञापन
करीबियों ने यह भी बताया कि इस संबंध में एक औपचारिक घोषणा कुछ सप्ताह बाद या साल के अंत तक जारी की जा सकती है। यह भी कहा जा रहा है कि रविवार को होने वाले एक कार्यक्रम में तुलसी इस मुद्दे पर रुख स्पष्ट कर देंगी। बता दें कि हाल में ऐसी खबरें सामने आई हैं कि हवाई से 37 वर्षीय डेमोक्रेटिक सांसद 2020 में राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने पर विचार कर रही हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
टिकट पाने वाली पहली हिंदू होंगी
अगर वह राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की घोषणा करती हैं, तो अमेरिका के दो बड़े राजनीतिक दलों डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टी से इस पद की टिकट पाने वाली वह पहली हिंदू होंगी। गबार्ड के साथ 12 से अधिक डेमोक्रेट हैं, जिन्हें चुनाव में पार्टी के संभावित उम्मीदवारों के तौर पर देखा जा रहा है। इनमें भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस भी शामिल हैं।