फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Trump will dispatch his top diplomatic and military advisers to Pakistan

कड़े संदेश के साथ पाकिस्तान भेजे जाएंगे अमेरिकी डिप्लोमैट, आतंकवाद पर होगा फोकस

Sat, 07 Oct 2017 02:15 PM IST
amarujala.com- Presented By- ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Presented By- ऋतुराज त्रिपाठी Updated Sat, 07 Oct 2017 02:15 PM IST
विज्ञापन
Trump will dispatch his top diplomatic and military advisers to Pakistan
trump

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने वरिष्ठ डिप्लोमैट और मिलिट्री सलाहकार को पाकिस्तान भेजेंगे। ट्रंप की इस योजना के कई परिणाम सामने आ सकते हैं, क्योंकि ट्रंप ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई थी। ट्रंप ने कहा था कि इस्लामाबाद आतंकियों को सुरक्षित जगह उपलब्ध करवाता है।

विज्ञापन


पढ़ें:  आतंक के खिलाफ भारत- EU साथ, निशाने पर सईद और दाऊद इब्राहिम
विज्ञापन


अमेरिका और पाकिस्तान के बीच आतंकवाद के मुद्दे पर जारी गतिरोध के बीच विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन इस महीने के आखिर में पाकिस्तान जाने की योजना बना रहे हैं। यूएस और पाकिस्तानी सूत्रों के मुताबिक रक्षा मंत्री जिम मैटिस उनके साथ जाएंगे। अमेरिका के ये दोनों प्रतिनिधि पाकिस्तान के पास इस संदेश के साथ जाएंगे कि जिहादियों का समर्थन करना अब बंद करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका पहले ही पाकिस्तान के व्यवहार से खुश नहीं है। बढ़ते आतंकवाद के कारण 2011 में पाक-अमेरिका संबंध टूटने की कगार पर आ गए थे। तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पाकिस्तान में लादेन को मारने के लिए कमांडो की तैनाती की थी।

पढ़ें:  अमेरिका में 20 हफ्ते से ज्यादा के गर्भ गिराने पर रोक के लिए मतदान

वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी पाकिस्तान के बढ़ते आतंक पर आपत्ति जताई और अगस्त में कहा कि हम पाकिस्तान को बिलियन डॉलर्स की मदद कर चुके हैं लेकिन वो उन आतंकियों को घर उपलब्ध करवा रहा है जोकि हमारे दुश्मन हैं। वहीं पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने ट्रंप के सभी आरोपों का खंडन कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed