फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   The issue of terrorism raised in India-EU joint press conference

आतंक के खिलाफ भारत- EU साथ, निशाने पर सईद और दाऊद इब्राहिम

Sat, 07 Oct 2017 02:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Sat, 07 Oct 2017 02:16 PM IST
विज्ञापन
The issue of terrorism raised in India-EU joint press conference

भारत और यूरोपीय यूनियन की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतंकवाद का मुद्दा जोर-शोर से उठा। पहली बार हाफिज सईद, जकीउर रहमान लखवी और दाऊद इब्राहिम जैसे आतंकियों के नाम पर चर्चा हुई और आतंक के खिलाफ साथ मिलकर लड़ने की बात कही गयी। सईद और लखवी 2008 के मुंबई धमाकों के दोषी हैं और दाऊद 1993 के मुंबई ब्लास्ट का आरोपी है।

विज्ञापन


पढ़ें: आखिर पाकिस्तान के लिए क्यों बोझ बना हाफिज सईद?
विज्ञापन


14वीं यूरोपीय यूनियन समिट में इन आतंकियों के बारे में पीएम मोदी, यूरोपीय काउंसिल के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क और यूरोपीय कमीशन के अध्यक्ष जीन क्लॉड जंकर के बीच बातचीत हुई। संयुक्त बयान में कहा गया कि हम सभी लोग इस बात पर सहमत हैं कि वैश्विक आतंकियों और उनके संगठनों के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ी जाए। ऐसे संगठनों में हाफिद सईद, जकीउर रहमान, दाऊद इब्राहिम, लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, हिजबुल मुजाहिदीन, हक्कानी नेटवर्क, अलकायदा और आईएसआईएस का नाम शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 2016 में 13वीं समिट के दौरान केवल आतंकी संगठनों के बारे में ही बात हुई थी और किसी आतंकी का नाम उसमें नहीं उठाया गया था। भारत और यूरोपीय यूनियन की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंध और रणनीतिक साझेदारी हमारी प्राथमिकता है। 


पीएम ने कहा कि ब्रसेल्स में पिछले साल के शिखर सम्मेलन के बाद हमारे संबंध मजबूत हुए हैं। हम आतंकवाद के मुद्दे पर साथ मिलकर लड़ने के लिए तैयार हुए हैं। वहीं यूरोपीय काउंसिल के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क ने कहा कि हम गतिशील व्यापार, वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने के लिए सहमत हैं। 

पढ़ें: अमेरिका का चहेता कहे जाने पर नाराज हाफिज, पाक विदेश मंत्री को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस

टस्क ने विदेशी आतंकवादी लड़ाकों, उनकी फंडिंग और हथियारों की सप्लाई से उत्पन्न खतरे से निपटने के लिए आतंकवाद-विरोधी समझौते की घोषणा की। उन्होंने म्यांमार की स्थिति पर भी चर्चा की और इच्छा जताई कि वह म्यांमार के तनाव को देखना चाहते हैं जिससे जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed