फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Trump will demand to china to put pressure on north korea

उत्तर कोरिया को समझाने के लिए चीन पर दबाव डालेंगे ट्रंप

Wed, 25 Oct 2017 02:41 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Updated Wed, 25 Oct 2017 02:41 AM IST
विज्ञापन
Trump will demand to china to put pressure on north korea
ट्रंप और जिनपिंग - फोटो : FILE PHOTO
अगले महीने चीन की यात्रा पर आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने समकक्ष शी जिनपिंग से उत्तर कोरिया को समझाने के लिए दबाव बनाएंगे। व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि उत्तर कोरियाई मसले को सुलझाने में चीन की मदद का लिया जाना अमेरिकी रणनीति का हिस्सा है। इस यात्रा के दौरान ट्रंप का फोकस परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण के मसलों पर उत्तर कोरिया को अलग-थलग करना भी है। 
विज्ञापन


यही नहीं ट्रंप अपने चीनी समकक्ष से उत्तर कोरिया के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र के सभी प्रस्तावों मुकम्मल तौर पर लागू करने की अपील कर सकते हैं। उत्तर कोरिया पर अधिक दबाव बनाया जा सके इसके लिए वे जिनपिंग से दूसरे कदमों को उठाने का आग्रह भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि उत्तर कोरिया का इकलौता सहयोगी चीन है जो अलग-थलग पड़े इस देश से 90 फीसदी तक व्यापार करता है। ट्रंप की यात्रा से पहले चीन ने भी सकारात्मक संदेश दिया है।

उसने कहा है कि वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रतिबंधों को कड़ाई से लागू करेगा। यही नहीं उसने भरोसा भी दिया है कि उत्तर कोरिया से तेल, कोयला, कपड़ा और समुद्री खाद्य पदार्थों के व्यापार पर रोक लगी रहेगी। 


दक्षिण कोरिया, अमेरिका व जापान ने शुरू की मिसाइल ट्रैकिंग ड्रिल
उत्तर कोरियाई खतरे के मद्देनजर दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान ने मंगलवार से दो दिवसीय मिसाइल ट्रैकिंग ड्रिल की शुरुआत कर दी है। दक्षिण कोरियाई सेना ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी है। बयान के मुताबिक, यह युद्धाभ्यास दक्षिण कोरिया और जापान के तटीय इलाकों में होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed