{"_id":"5982b6e24f1c1be06e8b45e1","slug":"trump-wants-to-suspend-general-nicholson-in-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगान में ट्रंप को सता रहा हार का डर, अमेरिकी कमांडर को चाहते हैं हटाना","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अफगान में ट्रंप को सता रहा हार का डर, अमेरिकी कमांडर को चाहते हैं हटाना
एजेंसी/भाषा
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:09 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रम्प
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अफगानिस्तान में अपने शीर्ष कमांडर जनरल जॉन निकोलसन को बर्खास्त करना चाहते हैं, क्योंकि उनका मानना है कि युद्ध प्रभावित देश में तालिबान लगातार मजबूत हो रहा है। यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट में दी गई है।
विज्ञापन
एनबीसी न्यूज ने कल व्हाइट हाउस के अज्ञात अधिकारियों के हवाले से खबर देते हुए कहा कि अफगानिस्तान में सुरक्षा की बिगड़ती स्थिति से निराश ट्रंप ने व्हाइट हाउस में 19 जुलाई को हुई बैठक में बार-बार कहा कि रक्षा मंत्री जेम्स मेटिस और ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जोसेफ डनफोर्ड जनरल निकोलसन को हटाएं क्योंकि वह ‘युद्ध जीत नहीं रहे’।
विज्ञापन
अफगानिस्तान पर समीक्षा लगभग दो घंटे तक चली। इस दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने अफगानिस्तान में किए गए निवेश पर मुनाफे की बात पूछी।
एनबीसी न्यूज ने बताया कि अधिकारियों के मुताबिक, ट्रंप ने अफगान की खनिज संपदा में अमेरिका को मिल रहे हिस्से के बारे में पूछताछ की। उन्होंने बार-बार कहा कि वहां शीर्ष अमेरिकी जनरल को हटा दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
बता दें कि ट्रंप अभी तक जनरल निकोलसन से मिले नहीं हैं। उन्हें इस पद पर ट्रंप के पूर्ववर्ती ने नियुक्त किया था। ट्रंप ने शिकायत करते हुए कहा, ‘हम जीत नहीं रहे हैं, हम हार रहे हैं।’