{"_id":"58cb6f2f4f1c1b285a32a031","slug":"trump-tower-claims-to-be-taped","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप टावर के फोन टैप किए जाने का दावा खारिज","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप टावर के फोन टैप किए जाने का दावा खारिज
बीबीसी हिंदी.कॉम
Updated Fri, 17 Mar 2017 10:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में सीनेट की खुफिया मामलों की कमेटी ने राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के ट्रंप टावर में फोन टैपिंग कराने के आरोप को खारिज कर दिया है। डोनल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के नेतृत्व वाले प्रशासन पर चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप टावर के टेलीफोन टैप कराने का आरोप लगाया था। इस कमेटी का कहना है कि ट्रंप टावर पर चुनाव से पहले या बाद में निगरानी रखे जाने के संकेत नहीं मिले हैं।
सीनेट की खुफिया मामलों की कमेटी के अध्यक्ष रिपब्लिकन सीनेटर रिचर्ड बर्र के बयान में डोनल्ड ट्रंप के फोन टैप किए जाने के आरोप को खारिज कर दिया गया है। इससे पहले गुरुवार को हाउस ऑफ रिप्रेजन्टेटिव के स्पीकर पॉल रायन भी फोन टैपंग के आरोप को नकार कर चुके हैं। एक प्रेस वार्ता में पॉल रायन ने कहा, " रूस के मामले में खुफिया कमेटियों की जांच जारी है, इसका दायरा भी बढ़ा है और जांच मामले की तह तक गई है।

ट्रंप के आरोप को पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा किया खारिज
अभी तक तो यही पता चला है कि कोई फोन टैपिंग नहीं हुई है। " खुफिया मामलों की कमेटी के अध्यक्ष रिपब्लिकन नेता डेविन न्यून्य ने बुधवार को कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि वाकई ट्रंप टावर में कोई टैपिंग की गई है। हालांकि फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में डोनल्ड ट्रंप ने कहा था कि फोन टैपिंग के दायरे में कई तरह की चीजें शामिल हैं। ट्रंप ने कहा था, "फोन टैपिंग में कई अलग-अलग चीजें शामिल हैं।
मुझे लगता है कि आने वाले दो हफ्तों में कुछ दिलचस्प बातें सामने आएंगी। " ट्रंप के आरोप को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भी खारिज कर चुके हैं। व्हाइट हाउस ने अभी तक राष्ट्रपति ट्रंप के दावों के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया है, बल्कि अमरीकी कांग्रेस से पिछले साल के चुनाव में कथित रूसी हस्तक्षेप की जांच के दायरे में इस आरोप को भी शामिल करने को कहा है।