{"_id":"5752acc64f1c1b7d2810cdbe","slug":"trump-too-dangerous","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूक्लियर कोड पता लगने पर तबाही लाएंगे ट्रंप : हिलेरी क्लिंटन","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
न्यूक्लियर कोड पता लगने पर तबाही लाएंगे ट्रंप : हिलेरी क्लिंटन
टीम डिजिटल/अमर उजाला. दिल्ली
Updated Sat, 04 Jun 2016 04:02 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति पद की संभावित उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की संभावित उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने डोनाल्ड ट्रंप की काबिलियत पर सवाल खड़े किए हैं। हिलेरी ने कहा,'ट्रंप के व्हाइट हाउस पहुंच से आर्थिक संकट आ सकता है और न्यूक्लियर कोड पता लगने पर बहुत खतरनाक परिणाम होंगे।'
विज्ञापन
सेन डियागो में जनमूह को संबोधित करते हुए हिलेरी ने कहा,'राष्ट्रपति पद जैसी बड़ी जिम्मेदारी के लिए नॉलेज और स्थिरता का होना जरूरी है, और ट्रंप के पास इसकी कमी है।' हिलेरी ने आगे कहा,'ट्रंप के पास अगर न्यूक्लियर कोड आ गए तो वह हमें युद्ध की स्थिति में डाल सकते हैं।'
विज्ञापन
हिलेरी ने कहा कि,'हम अपने बच्चों की सुरक्षा ट्रंप के हाथों सौंप सकते हैं लेकिन मुझे भरोसा है ट्रंप हमारे देश को खतरनाक रास्ते पर ले जाएंगे।' हिलेरी डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारी पाने के लए बर्नी सैंडर्स से संघर्ष कर रही हैं। हिलेरी क्लिंटन राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी हासिल करने के लिए 2,383 डेलीगेट्स के समर्थन की जरुरत है।
विज्ञापन