{"_id":"58be223c4f1c1b9f47dc49cb","slug":"trump-told-his-citizens-do-not-travel-to-pakistan-extremist-elements-are-also-active-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप का नया आदेश- भारत में चरमपंथी सक्रिय, बचकर करें वहां की यात्राएं","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप का नया आदेश- भारत में चरमपंथी सक्रिय, बचकर करें वहां की यात्राएं
amarujala.com- Presented by : अजय कुमार सिंह
Updated Tue, 07 Mar 2017 11:27 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : CNN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संशोधित ट्रैवल बैन पर दस्तखत करने के बाद अपने नागरिकों के लिए अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट में विदेश यात्राओं से संबंधित बातों का जिक्र है। इस एडवाइजरी में कहा गया है कि अमेरिकी नागरिक अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश की यात्रा न करें। ट्रंप प्रशासन की इस एडवाइजरी में भारत का भी जिक्र है। इसमें कहा गया है कि भारत में भी चरमपंथी तत्व सक्रिय हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी सरकार ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि दक्षिण एशिया के आतंकवादी संगठन अमेरिकी प्रतिष्ठानों, नागरिकों को निशाना बना सकते हैं। ऐसा अमेरिकी सरकार का आकलन है।
विज्ञापन
अमेरिकी सरकार ने इस एडवाइजरी में अफगानिस्तान और पाकिस्तान को लेकर ज्यादा फोकस किया है। अफगानिस्तान के बारे में कहा गया है कि इस देश का कोई इलाका हिंसा से मुक्त नहीं है, इसलिए अमेरिकी नागरिकों को यहां यात्रा करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
पाकिस्तान के बारे में जिक्र है कि कई आतंकवादी संगठनों, स्वदेशी सांप्रदायिक समूहों और अन्य आतंकवादी यहां अमेरिकी नागरिकों के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं।