{"_id":"58da68ba4f1c1b467763f0df","slug":"trump-to-sign-order-major-export-of-natural-gas","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत को प्राकृतिक गैस के बड़े निर्यात की अनुमति दे सकता है अमेरिका","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
भारत को प्राकृतिक गैस के बड़े निर्यात की अनुमति दे सकता है अमेरिका
amarujala.com, Presented By : मोहित
Updated Tue, 28 Mar 2017 07:14 PM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
अधिक ऊर्जा की आवश्यकता वाले भारत को डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन प्राकृतिक गैस के बड़े निर्यात की अनुमति दे सकता है। एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि दोनों देशों के द्विपक्षीय सहयोग में ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख भूमिका रहेगी।
विज्ञापन
अधिकारी का यह बयान ऐसे समय आया है जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप एक सरकारी आदेश पर दस्तखत करने जा रहे हैं। इस आदेश के जरिये पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की जलवायु परिवर्तन पर पुराने करार को समाप्त किया जा सकेगा।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि अभी तक जलवायु परिवर्तन पर पेरिस करार को लेकर प्रतिबद्धता पर कोई फैसला नहीं किया गया है। कुछ यही स्थिति अमेरिका के भारत सहित अन्य देशों के साथ स्वच्छ ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन के मुद्दों पर सहयोग को लेकर भी है। अधिकारी ने हालांकि कहा कि भारत और अमेरिका के द्विपक्षीय सहयोग में ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख भूमिका होगी।
विज्ञापन