फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Trump to restart US-israel relations

ओबामा के खिलाफ जाकर इस्राइल से रिश्ते गरमाएंगे डोनाल्ड ट्रंप

Mon, 23 Jan 2017 09:18 PM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Mon, 23 Jan 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
Trump to restart US-israel relations
ट्रंप - फोटो : ANI

राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने इस्राइल के साथ रिश्तों में गर्माहट लाना शुरू कर दिया है। ओबामा नीति से हटकर ट्रंप प्रशासन येरुशलम में अमेरिकी दूतावास की फिर से स्‍थापना करने की दिशा में सोच रहा है। इसी कड़ी में ट्रंप ने इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से सुरक्षा व स्थिरता के मुद्दे पर बातचीत की और उन्हें फरवरी में व्हाइट हाउस का निमंत्रण दे डाला।

विज्ञापन


अधिकृत जानकारी के मुताबिक दोनों नेताओं ने फोन पर होने वाली इस बातचीत में इस्राइल व फलस्तीन के बीच शांति बनाने की कोशिशों पर चर्चा की। दोस्ताना माहौल में दोनों के बीच मध्य-पूर्व देशों में सुरक्षा व स्थिरता पर खासतौर से चर्चा हुई।
विज्ञापन


ट्रंप ने बातचीत को बहुत अच्छा बताया, जबकि नेतन्याहू ने इस चर्चा को गर्मजोशी से भरा बताया। हालांकि ट्रंप ने इस्राइल में अमेरिकी दूतावास को तेल अवीव से येरुशलम स्थानांतरित करने पर कुछ नहीं बताया क्योंकि इसे फलस्तीन भी अपनी राजधानी बताता है। लेकिन ट्रंप और उनके अंदरूनी सूत्र बताते हैं कि उनका इरादा इस दिशा में काम करने का है, जिसे ओबामा प्रशासन ने सरासर गलत ठहराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फलस्तीन ने दूतावास स्थानांतरित करने का किया विरोध 

Trump to restart US-israel relations
america

इस बीच फलस्तीन ने दूतावास स्थानांतरित करने का विरोध किया है। व्हाइट हाउस के मुताबिक ट्रंप और नेतन्याहू ईरान की तरफ से पैदा खतरों से निपटने के साथ साथ क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा जारी रखने के लिए सहमत हो गए हैं। दोनों नेताओं ने आईएस और अन्य इस्लामी आतंकी समूहों से निपटने को अपनी प्राथमिकता बताया।

इस टेलीफोन चर्चा में ट्रंप ने जोर दिया कि इस्राइल और फलस्तीनियों के बीच शांति दोनों के बीच प्रत्यक्ष बातचीत के द्वारा ही स्थापित हो सकती है और अमेरिका इस दिशा में इस्राइल के साथ करीबी ढंग से काम करेगा।

पूर्व राष्ट्रपति ओबामा के कार्यकाल में इस्राइल व अमेरिका के बीच रिश्तों में इसलिए तल्खी आ गई थी क्योंकि अमेरिका संयुक्त राष्ट्र के उस प्रस्ताव में अनुपस्थित रहा था, जिसमें पूर्वी येरुशलम और वेस्ट बैंक में बस्तियों के निर्माण को अवैध करार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed