{"_id":"5bd7ce52bdec22696c1d1b68","slug":"trump-takes-interview-of-indian-american-woman-for-the-post-of-judge","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के पद के लिए ट्रंप ने लिया भारतीय अमेरिकी महिला का साक्षात्कार","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के पद के लिए ट्रंप ने लिया भारतीय अमेरिकी महिला का साक्षात्कार
वाशिंगटन, भाषा
Updated Tue, 30 Oct 2018 08:51 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
नेओमी जहांगीर राव
- फोटो : twitter
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन डीसी की संघीय अपीलीय अदालत में उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के पद के लिए भारतीय मूल की एक अमेरिका महिला का साक्षात्कार लिया है। ब्रेट कावनाह के स्थान पर ये नियुक्ति होनी है। मीडिया में आई एक खबर में यह दावा किया गया है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
गौरतलब है कि कावानाह यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर हाल ही में विवादों में रहे थे।
समाचार वेबसाइट एक्सियोस ने रविवार को खबर दी कि डीसी सर्किट कोर्ट में न्यायाधीश के पद के लिए नेओमी जहांगीर राव (45) के नाम की सिफारिश वाइट हाउस के पूर्व वकील डॉन मैकगेन ने की। राव वर्तमान में सूचना एवं नियामक मामलों के कार्यालय की प्रशासक हैं।
सूत्रों के हवाले से वेबसाइट ने बताया है कि ट्रंप उनके नाम में इसलिए दिलचस्पी ले रहे हैं कि वह कावनाह के पुराने पद पर किसी अल्पसंख्यक महिला को नियुक्त कर सकें।