फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Trump slams Hillary for taking fund from Indian Businessmen

'न्यूक्लियर डील: हिलेरी ने लिया भारतीय नेताओं से फंड'

Sat, 25 Jun 2016 03:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 25 Jun 2016 03:52 PM IST
विज्ञापन
Trump slams Hillary for taking fund from Indian Businessmen
रिप‌ब्‍लिकन पार्टी की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति पद उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Reuters

रिप‌ब्‍लिकन पार्टी की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति पद उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने हिलेरी क्लिंटन पर फिर निशाना साधा है। इस बार ट्रंप ने हिलेरी पर न्‍यूक्लियर डील में सहयोग दिलाने के लिए भारतीय नेताओं से फंड लेने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


ट्रंप की ओर से आरोपों से भरी 35 पेज की बुकलेट बांटी जा रही है, लेकिन इस बुकलेट में कुछ नया नहीं है जो लिखा गया है वह कई सालों से चर्चा में रहा है। हालांकि ट्रंप कैंप का कहना है कि इस बुकलेट में 50 ऐसे फैक्ट विस्तार से दिए गए हैं जिसे ट्रंप ने पिछली रैलियों में बताया था।
विज्ञापन


न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी खबर का हवाला देते हुए ट्रंप कैंप ने आरोपों में कहा है कि 2008 में भारतीय नेता अमर सिंह ने क्लिंटन फाउंडेशन को $1,000,001 से लेकर $5,000,000 दान में दिए। 2008 में अमर सिंह यूएस आए थे और न्यूक्लियर डील में डेमोक्रैट्स के अड़ंगा न लगाने के एवज में ये रकम अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि उस समय हिलेरी सिनेटर के पद पर थीं। साथ ही ये भी कहा गया है कि सीआईआई ने भी $500,000 से लेकर $1 मिलियन क्लिंटन फाउंडेशन को दिया था।

ट्रंप ने कहा कि हिलेरी की विदेश नीति के कारण हजारों अमेरिकी लोगों की जान चली गयी, वहीं अरबों डॉलर के नुकसान से साथ आईएसआईएस को भी पनपने का मौका मिला। दूसरी ओर पहले की तरह इस बार भी डेमोक्रेटिक पार्टी उम्मीदवार हिलेरी क्‍लिंटन ने इन आरोपों का खंडन किया है।
(Published by Abhishek)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed