फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Trump says  NYT has 'evil' intentions

मीडिया पर फिर भड़के ट्रंप, कहा- झूठ लिखता है न्यूयॉर्क टाइम्स

Wed, 01 Mar 2017 08:01 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
एजेंसी/ वाशिंगटन Updated Wed, 01 Mar 2017 08:01 AM IST
विज्ञापन
Trump says  NYT has 'evil' intentions

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया के खिलाफ अपनी लड़ाई को तेज करते हुए आरोप लगाया कि अमेरिका का प्रसिद्ध समाचार पत्र द न्यूयॉर्क टाइम्स ‘झूठ लिखता’ है और इसके ‘इरादे नेक नहीं हैं।’ 

विज्ञापन


ट्रंप ने ब्रेइटबार्ट न्यूज को एक साक्षात्कार में कहा, ‘यदि आप न्यूयॉर्क टाइम्स पढ़ते हो, तो उसके इरादे बहुत खराब हैं, बहुत बुरे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘कई मामलों में खबरें गलत होती हैं, लेकिन यह संपूर्ण इरादे की बात है।’ ट्रंप ने कहा कि ‘गत दो वर्ष के अखबार उठाकर देखो, वास्तव में उन्हें अपने पाठकों से माफी मांगते हुए पत्र लिखना चाहिए, क्योंकि उनका चयन इतना गलत था।’ ट्रंप ने कहा कि उनकी लड़ाई ‘मीडिया से नहीं बल्कि ‘फर्जी मीडिया’ से है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ‘फर्जी मीडिया’ विपक्षी पार्टी है और अमेरिकी जनता की दुश्मन है। यहां बड़ी संख्या में फर्जी मीडिया है। बहुत सी फर्जी कहानियां हैं। ट्रंप ने कहा कि ‘परेशानी यह है कि जो लोग इन स्टोरी से नहीं जुड़े हैं, वह इन बातों को नहीं जानते।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया के बचाव में उतरे बुश

Trump says  NYT has 'evil' intentions

उन्होंने कहा, ‘मैं कुछ महान पत्रकारों को जानता हूं जो अच्छा कार्य करते हैं जैसे रॉयटर के स्टीव (हॉलैंड), इनके अलावा भी कई और हैं।’ ट्रंप ने कहा कि द न्यूयॉर्क टाइम्स ने प्रथम पेज पर लेख प्रकाशित किया था जिसमें एक महिला ने उनके बारे में बातें कहीं थीं लेकिन टाइम्स माफी नहीं मांगेगा और अभी तक वे गलत हैं। आपने उस महिला को देखा होगा।

अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश अमेरिका में ट्रंप का निशाना बने मीडिया के बचाव में उतर आए हैं। उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र के लिए स्वतंत्र प्रेस जरूरी है। बुश ने एनबीसी के कार्यक्रम के एक साक्षात्कार में कहा कि सत्ताधारियों की जवाबदेही तय करने के लिए स्वतंत्र प्रेस की आवश्यक्ता जरूरी होती है।

बुश ने कहा कि ट्रंप के सहयोगियों व रूसी सरकार के बीच संबंधों का जवाब भी अमरीका के लोगों को मिलना चाहिए। बुश ने जोर देकर कहा कि सत्ता की लत खतरनाक हो सकती है, ऐसे में मीडिया का सत्ता का दुरुपयोग करने वालों को जिम्मेदार ठहराना आवश्यक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed