फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Trump say he can not give guaranteed to accept the election results 

ट्रंप ने चुनावी नतीजे मानने की कोई गारंटी नहीं दी

Thu, 20 Oct 2016 11:13 AM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Thu, 20 Oct 2016 11:13 AM IST
विज्ञापन
Trump say he can not give guaranteed to accept the election results 
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : BBC

अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनल्ड ट्रंप ने चुनाव के नतीजों को मानने के बारे में प्रतिबद्धता जाहिर करने से मना कर दिया है। जब लास वेगस में तीसरी और अंतिम प्रेसिडेंशियल बहस में ऐंकर क्रिस वॉलेस ने उनसे इस बारे में सवाल पूछा तब उनका जवाब बहुत दिलचस्प था।

विज्ञापन


ट्रंप ने कहा, "मैं आपको वक्त आने पर बताउंगा।" रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार हाल के दिनों में चुनाव में धांधली किए जाने के आरोप लगाते रहे हैं, जो उन्होंने दोहराए हैं। अमरीका में आठ नवंबर को वोट डाले जाएंगे। उधर हिलेरी ने रिपब्लिकन उम्मीदवार पर अमेरिकी लोकतंत्र का मयार गिराने और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की कठपुतली होने के आरोप लगाए।

विज्ञापन

"मैं आपको वक्त आने पर बताउंगा।"

Trump say he can not give guaranteed to accept the election results 
डोनाल़्ड - फोटो : Getty Images

हाल के दिनों में ऐसी खबरें भी अमेरिकी मीडिया में आती रही है कि रूसी हैकरों के जरिये अमेरिकी चुनाव के नतीजों को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने ऐसे ही आरोप लगाते हुए इसी संदर्भ में ट्रंप से रूस संबंधी सवाल भी पूछा था।

उन्होंने ट्रंप को चैलेंज किया कि 'वो रूस की हैकिंग की निंदा करें जिसके जरिये रूस अमरीका के राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करना चाहते हैं।' ट्रंप ने कहा, "पुतिन मेरे दोस्त नहीं हैं, लेकिन अगर रूस और अमरीका साथ-साथ काम करते हैं तो ये बेहतर होगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed