फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Trump said, Negotiating With North Korea is Waste Of Time

किम जोंग पर भड़के ट्रंप, बोले- 'नॉर्थ कोरिया से बातचीत समय की बर्बादी'

Mon, 02 Oct 2017 08:27 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Mon, 02 Oct 2017 08:27 AM IST
विज्ञापन
Trump said, Negotiating With North Korea is Waste Of Time
Kim Jong un- Donald Trump

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया पर एक बार फिर जुबानी हमला किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया से उसके परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत करना समय को बर्बाद करना है। उनका यह बयान तब सामने आया जब रविवार को कहा गया था कि अमेरिका प्योंगयांग से बातचीत के लिए सीधे संपर्क में है।

विज्ञापन


पढ़ें:  भारत-अमेरिका संबंधों पर चीन की चुटकी- 'काम कम और बातें ज्यादा हो रहीं'
विज्ञापन


आपको बता दें कि अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने चीन में कहा था कि अमेरिका उत्तर कोरिया से बातचीत के लिए सीधे संपर्क में है और उनके पास नॉर्थ कोरिया से बातचीत के लिए तीन माध्यम हैं। रेक्स ने कहा था, हम अंधेरे की स्थिति में नहीं हैं। हम उनसे बात कर सकते हैं। लेकिन ट्रंप ने अपने ट्वीट से उनके बयान पर सवालिया निशान खड़े कर दिये। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने अपने ट्वीट में कहा कि किसी भी तरह की बातचीत व्यर्थ है। हालांकि अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बाद में कहा कि नॉर्थ कोरिया ने अमेरिका से बातचीत करने के लिए किसी भी तरह का उत्साह नहीं दिखाया है। 


ट्रंप ने उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने अपने शानदार विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन से कहा था कि लिटिल रॉकेट मैन(किम जोंग) से बातचीत करना बेकार है। ट्रंप ने अमेरिकी विदेश मंत्री को सुझाव देते हुए कहा कि अपनी ऊर्जा को बचाओ रेक्स, हम इसका प्रयोग सही जगह करेंगे। 

पढ़ें: अमेरिका का चहेता कहे जाने पर नाराज हाफिज, पाक विदेश मंत्री को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस

आपको बता दें कि कुछ समय पहले ट्रंप ने उत्तर कोरिया को पूरी तरह तबाह करने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर अमेरिका को किसी भी तरह का नुकसान पहुंचा तो वह उत्तर कोरिया को पूरी तरह तबाह कर देंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि नॉर्थ कोरिया के लिटिल रॉकेट मैन किम जोंग सुसाइड मिशन पर हैं। जिसके जवाब में किम जोंग ने ट्रंप को मानसिक रूप से बीमार बताया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed