फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Trump's National Security Strategy says india is world' s leading global power

भारत की दोस्ती से अमेरिका खुश, बोला-भारत दुनिया का नेतृत्व करने वाली ताकत

Tue, 19 Dec 2017 08:37 PM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
एजेंसी/ वाशिंगटन Updated Tue, 19 Dec 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
Trump's National Security Strategy says india is world' s leading global power
डोनाल्ड ट्रंप-नरेंद्र मोदी

अमेरिका ने अपने नई राष्ट्रीय सुरक्षा नीति का खुलासा करते हुए भारत को उभरती वैश्विक ताकत करार दिया है। अमेरिकी प्रशासन ने कहा है कि अमेरिका भारत के साथ रणनीतिक सहयोग बढ़ाएगा। साथ ही भारत-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा बरकरार रखने के लिए वह भारत की नेतृत्व क्षमता को समर्थन देगा।

विज्ञापन

 
68 पेज की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका जापान, ऑस्ट्रेलिया और भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से सोमवार को जारी राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति में कहा गया है कि वैश्विक शक्ति के रूप में उभरते भारत का हम स्वागत करते हैं। हम भारत के साथ रणनीति और रक्षा साझेदारी को मजबूत करेंगे। भारत अमेरिका का महत्वपूर्ण रक्षा साझेदार है और क्षेत्र में भारत के बढ़ते संबंधों का हम समर्थन करते हैं।
विज्ञापन

 
राष्ट्रीय सुरक्षा नीति में भारत-प्रशांत क्षेत्र के संदर्भ में यह बात कही गई है। अमेरिका ने कहा, दक्षिण और मध्य एशिया में अमेरिका ने भारत को महत्वपूर्ण काम सौंपे हैं। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि अमेरिका हिंद महासागर की सुरक्षा और पूरे सीमा क्षेत्र में भारत के नेतृत्व की भूमिका का समर्थन करेगा। व्हाइट हाउस का कहना है कि यह नई नीति दुनिया में अमेरिका की ताकत बढ़ाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन और पाकिस्तान पर निशाना
अमेरिका की इस नई नीति में चीन के वन बेल्ट वन रोड प्रोजेक्ट और चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे पर निशाना साधते हुए कहा गया है कि चीन दूसरे देशों में हस्तक्षेप बढ़ा रहा है। वहीं पाकिस्तान का जिक्र करते हुए कहा गया कि इस क्षेत्र में अमेरिका के हितों में आतंकवाद को हराना और परमाणु हथियारों को आतंकियों के हाथ में पड़ने से रोकना शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed