{"_id":"5aee27424f1c1b330a8b86fc","slug":"trump-ready-to-meet-with-south-korean-president-before-kim-jong-un","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनकी तानाशाह से पहले दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति से मिलेंगे ट्रंप, जानिए क्यों","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
सनकी तानाशाह से पहले दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति से मिलेंगे ट्रंप, जानिए क्यों
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
Updated Sun, 06 May 2018 03:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग से होने वाली शिखर वार्ता से पहले दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई-इन से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात व्हाइट हाउस में 22 मई को की जाएगी।
विज्ञापन
शनिवार को ट्रंप और मून की मुलाकात का आधिकारिक एलान करते हुए बताया गया कि इस दौरान मून द्वारा ट्रंप को किम जोंग-उन के साथ हुई उनकी बैठक के बारे में जानकारी दी जाएगी। हाल ही में दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति की किम जोंग-उन के साथ कोरियाई देशों के सीमावर्ती गांव पनमुनजोम में हुई थी।
विज्ञापन
दोनों नेताओं ने पिछले छह दशकों से सीमा पर जारी तनाव खत्म करने के लिए सहमति जताई। दोनों नेताओं के बीच किम जोंग और मून के बीच कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु मुक्त करने पर भी सहमति हुई।
विज्ञापन
ट्रंप और किम जोंग की मुलाकात को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया है कि इसकी तारीख और जगह तय हो चुकी है और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। व्हाइट हाउस के मुताबिक ट्रंप और मून के बीच यह तीसरी मुलाकात होगी। दोनों में किम जोंग और ट्रंप के बीच होने वाली बैठक के एजेंडे पर चर्चा होगी।
उत्तर के खिलाफ दुष्प्रचार वाले गुब्बारे छोड़ने पर रोक
सीमा पर उत्तर व दक्षिण कोरिया के खिलाफ दुष्प्रचार रोकने के लिए लाउड स्पीकरों को बंद करने के बाद एक और पहल दक्षिण कोरिया ने की है।
दक्षिण कोरियाई पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को उत्तर कोरिया के खिलाफ गुब्बारे द्वारा पर्चे छोड़ने से रोक दिया है। यानी अब दोनों देश एक-दूसरे के खिलाफ गुब्बारों से भी दुष्प्रचार नहीं करेंगे। दक्षिण कोरियाई सीमा के पास पाजू सिटी के पार्क में तैनात करीब 300 पुलिस कर्मचारियों ने प्रदर्शनकारियों के समूह को गुब्बारे छोड़ने से रोक दिया।