फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Trump ready to drag Bill Clinton sex scandals into US campaign

महिला वोटरों को लुभाने के लिए क्लिंटन के सेक्स स्कैंडल को चुनाव में उछालेंगे ट्रंप

Sun, 02 Oct 2016 02:46 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ वाशिंगटन Updated Sun, 02 Oct 2016 02:46 AM IST
विज्ञापन
Trump ready to drag Bill Clinton sex scandals into US campaign
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Getty Images

अमेरिकी चुनाव में महिलाओं पर टिप्पणियों के मामले में दबाव महसूस कर रहे रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप ने एक नए साक्षात्कार में कहा है कि वह पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के सेक्स स्कैंडल को अपने व्हाइट हाउस अभियान में घसीटने को तैयार हैं। 

विज्ञापन


न्यूयॉर्क टाइम्स ने ट्रंप के हवाले से कहा कि वह उस सेक्स स्कैंडल के मसले को उठाएंगे, जिसमें हिलेरी के पति बिल क्लिंटन के करियर पर दाग लगा। इससे महिला मतदाता हिलेरी से दूर होंगी और उनका समर्थन उन्हें मिलेगा। 
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि हिलेरी क्लिंटन ने राजनीतिक इतिहास में महिलाओं के सबसे बड़े उत्पीड़क से शादी की। मेरा मानना है कि यह उनके लिए समस्याएं खड़ी करेगा। उन्होंने कहा कि हिलेरी ने उन्हीं महिलाओं पर हमला बोला, जिनसे बिल क्लिंटन ने दुर्व्यवहार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एलिसिया मचाडो का भी नाम उछला

Trump ready to drag Bill Clinton sex scandals into US campaign
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : getty images

सनद रहे कि बिल क्लिंटन के विवाहेतर संबंध हमेशा चर्चा में रहे हैं। राष्ट्रपति के कार्यकाल के दौरान व्हाइट हाउस की इंटर्न मोनिका लेविंस्की के साथ बिल क्लिंटन के संबंध खासे चर्चा में रहे थे। बहरहाल, कुछ रिपब्लिकन नेताओं ने चेतावनी दी है कि उनकी यह कोशिश उलटे ट्रंप पर भी भारी पड़ सकती है। इससे हिलेरी ट्रंप पर महिलाओं की निजता भंग करने और उनके सामान्य जीवन में उथल-पुथल पैदा करने की कोशिश का आरोप लगा सकती हैं। 

ट्रंप ने 1996 में एलिसिया मचाडो द्वारा मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद उनके बढ़ते वजन पर सार्वजनिक मंच पर टिप्पणी करते हुए उन्हें मिस पिगी और इटिंग मशीन जैसे शब्दों से पुकारा था। 

डोनाल्ड ट्रंप उस वक्त मिस यूनिवर्स कार्यक्रम के सह मालिक थे। लेकिन अमेरिकी चुनाव में एलिसिया का नाम उछलने के बाद ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘धूर्त हिलेरी धोखा खा गईं और मेरी सबसे बदतर मिस यूनिवर्स के हाथों का इस्तेमाल की गई। हिलेरी ने एलिसिया के अतीत को जाने बगैर उन्हें एक देवी के तरह पेश किया।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed