फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Trump ordered the release of 2,800 secret JFK documents

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति की हत्या से जुड़ी 2800 फाइल्स होंगी रिलीज, ट्रंप ने दिया आदेश

Fri, 27 Oct 2017 10:42 AM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Fri, 27 Oct 2017 10:42 AM IST
विज्ञापन
Trump ordered the release of 2,800 secret JFK documents
John F. Kennedy

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को 2800 गोपनीय दस्तावेजों को सार्वजनिक करने का आदेश दिया। ये दस्तावेज 1963 में अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की हत्या से संबंधित हैं। लेकिन FBI और CIA के दबाव की वजह से कुछ जानकारियों को समीक्षा करने के लिए ब्लॉक कर दिया गया।

विज्ञापन


पढें:  हाफिज को आतंकी नहीं मानता अमेरिका, पाक को सौंपी 75 आतंकवादियों की लिस्ट
विज्ञापन


कांग्रेस ने 1992 में यह आदेश दिया था कि कैनेडी की हत्या से संबंधित सभी रिकार्डस सामने आने चाहिए, और पूरे सेट को सार्वजनिक करने के लिए 26 अक्टूबर, 2017 की अंतिम समय सीमा तय की। ट्रंप ने शनिवार को पुष्टि की थी कि वह इस मामले से जुड़े दस्तावेजों को खोलने की अनुमति देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि ट्रंप ने सरकारी एजेंसियों को आदेश दिया था कि अगले 180 दिनों में दस्तावेजों का अध्ययन करने के बाद बताया जाए कि उन्हें जनता से छिपे रहने की जरूरत है या नहीं। ट्रंप को इस बात की उम्मीद थी कि समीक्षा के बाद ये दुर्लभ हो जाएंगे। 

पढें: अफगानिस्तान को लेकर अमेरिका-पाकिस्तान में ‘विश्वास की कमी’

व्हाइट हाउस ने बताया कि समीक्षा के लिए रोके गए दस्तावेजों को आने वाले कुछ हफ्तों में रिलीज किया जायेगा। सरकारी एजेंसी के प्रमुखों को दिए गए मीमो में ट्रंप ने कहा कि दस्तावेजों में जितना संभव हो सके उतना एक्सेस होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed