फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Trump Meeting Suggests He Is Keeping Up His Business Ties

डोनाल्ड ट्रंप की भारतीय कारोबारियों के साथ मुलाकात पर न्यूयॉर्क टाइम्स ने दागे सवाल

Sun, 20 Nov 2016 07:34 PM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ न्यूयॉर्क
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ न्यूयॉर्क Updated Sun, 20 Nov 2016 07:34 PM IST
विज्ञापन
Trump Meeting Suggests He Is Keeping Up His Business Ties

अमेरिका के भावी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके भारतीय कारोबारी साझेदारों के बीच मुलाकात पर शीर्ष अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने तीखे सवाल दागे हैं। ये रियल एस्टेट भारतीय कारोबारी दक्षिणी मुंबई में ट्रंप ब्रांड के लक्जरी अपार्टमेंट बना रहे हैं। अखबार ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप अपने पद का इस्तेमाल अपने कारोबारी हित को बढ़ावा देने के लिए कर सकते हैं। हालांकि ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन की प्रवक्ता ब्रीन्ना बुटलर ने डोनाल्ड ट्रंप की भारतीय कारोबारियों के साथ मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया है।  

विज्ञापन


बुटलर ने कहा कि पिछले हफ्ते भारतीय रियल एस्टेट कारोबारी सागर चोर्डिया, अतुल चोर्डिया और कल्पेश मेहता ने ट्रंप को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत की बधाई देने के लिए भारत से अमेरिका पहुंचे। इन्होंने ट्रंप टावर पहुंचकर डोनाल्ड ट्रप से मुलाकात की। 
विज्ञापन


ट्विटर में पोस्ट की गई तस्वीर में ट्रंप के साथ ये कारोबारी मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। सागर चोर्डिया ने ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप और बेटे एरिक ट्रंप से मुलाकात की तस्वीर को भी फेसबुक पर पोस्ट किया। ट्रंप की बेटी और बेटे कारोबार में सहयोग करने के साथ ही ट्रंप ट्रांजिशन टीम में अहम भूमिका निभा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूयॉर्क टाइम्स ने कहा कि भारतीय अखबारों ने इन कारोबारियों के हवाले से बताया कि ट्रंप से उनकी मुलाकात के दौरान ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन के साथ साझेदारी को बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। अमेरिकी अखबार ने सवाल दागा है कि आखिरकार ट्रंप अपने पद और कारोबार को अलग कैसे कर रख पाएंगे। वह अमेरिकी राष्ट्रपति पद का इस्तेमाल अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए कर सकते हैं। वहीं, ट्रंप चुनाव के दरम्यान से ही न्यूयॉर्क टाइम्स पर अपने खिलाफ खबरें चलाने का आरोप लगाते आ रहे हैं। वह इस अखबार को अपना विरोधी मानते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed